Horoscope 06 May: मकर राशि के जातक कोई भी लापरवाही ना करें, आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि वाले नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि वालों को जॉब में प्रगति होगी। रिश्तों में किसी से विवाद से बचे मीन राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन।

Aaj ka rashifal 06 May, Horoscope today
Aaj ka rashifal 06 May, Horoscope 

Horoscope 06 May 2020: आज चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। दिन के आरम्भ में चित्रा नक्षत्र है। अब मंगल कुम्भ राशि में आ चुके हैं। अभी सूर्य मेष में हैं। व कर्क राशि के जातक कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। वृष व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

पढ़ें 06 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत आध्यात्मिक होते हैं। आज घर पर ही कई महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। चंद्र गोचर के कारण स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आत्मबल कम मत होने दें। आज का दिन से ही आफिस सम्बंधित कार्यों में अति व्यस्तता का है। जॉब में संघर्ष है। धन का आगमन हो सकता है। नए व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। मकर व कुम्भ मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज पारिवारिक तनाव से बचें। छोटे मोटे विवाद से भी दूर रहें। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आर्थिक स्थिति बेहतर दिशा में जा रही है। चन्द्रमा का आज का गोचर धन प्राप्ति के संयोग बनाएगा। सफेद रंग शुभ है। वृष राशि का सहयोग ले सकते हैं। आज श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी अपने सगे सम्बन्धी के कारण व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। कर्क व धनु आपकी मित्र राशियाँ है। छात्र उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। हेल्थ में कठिनाई होगी। गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: स्वास्थ्य में  सुधार होगा। बुध के बीज मंत्र व गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। तुला राशि से लाभ सम्भव है। योग व ध्यान करना होगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: ध्यान, योग इत्यादि करें। तनाव मत लें। ज्यादा सोचने व नकारात्मक विचारों से परेशानी हो सकती है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। मकर व कुम्भ राशि का सहयोग लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चंद्र गोचर व्यवसाय में लाभान्वित करेगा। आज आप हनुमान जी की पूजा करें। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज विचारों में थोड़ी नकारात्मकता परेशान कर सकती है। जॉब में  सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। कर्क व मेष राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: संतान के शिक्षा संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कुम्भ राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में प्रगति होगी।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मंगल की इस राशि में उपस्थिति व अन्य ग्रहों का गोचर आज आपको सफल करेगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लें। नीला व हरा रंग शुभ है। मेष व वृश्चिक राशि का सहयोग लें।
 
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:
आज कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज रिश्तों में किसी से विवाद न करें। नारंगी रंग शुभ है। मेष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। फल दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर