आज का राशिफल,7 August 2020: कर्क राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर, मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता

आज का राशिफल, 7 August 2020: आज मेष व सिंह राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

राशिफल Aaj ka rashifal 07 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 07 August, 2020 
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुंभ राशि में है।
  • चन्द्रमा 07 बजे प्रातःकाल मीन में प्रवेश कर जाएगा।
  • सूर्य कर्क व शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।

आज का राशिफल 07 अगस्त: आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुंभ राशि में है तथा 07 बजे प्रातःकाल मीन में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य कर्क व शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज मेष व सिंह राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मकर व कुम्भ के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मीन राशि के जातक वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 07 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:
 इस राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन सफलता व आध्यात्मिकता का है।धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में अब लाभ की तरफ अग्रसर होंगे। मित्रता लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज ग्रहों का गोचर आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। जॉब संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि के लोग बहुत सफल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आज जीवन के हर फील्ड में उत्कर्ष देगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। 

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। छात्र शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।किसी धनु राशि के मित्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।पिता का आशीर्वाद लें।नीला रंग शुभ है। मकर व कुंभ राशि से लाभ सम्भव है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  किसी रिश्तेदार से तनाव संभव है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।श्री सूक्त का पाठ करें।आज किसी मित्र के संग नई व्यावसायिक योजना बनाएंगे।सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। आज जॉब में उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके बहुत काम आएगा । धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन के व्यय के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी अपने ही मित्र से विवाद हो सकता है। चने की दाल के दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राजनीतिज्ञों से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। छात्र लाभान्वित होंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।  कोई नया गृह निर्माण संबंधी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। माता दुर्गा जी पूजा करें।नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: किसी रुके धन की प्राप्ति में सफलता मिलेगी।आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर