आज का राशिफल,8 August 2020: गाड़ी चलाते हुए लापरवाही न करें मकर व धनु राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 8 August 2020: तुला तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 08 August, 2020
आज का राशिफल Aaj ka rashifal 08 August, 2020 
मुख्य बातें
  • शुक्र, बुध प्रधान राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं।
  • कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • शुक्र, बुध प्रधान राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं।

आज का राशिफल 08 अगस्त: आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।चन्द्रमा मीन राशि में है। सूर्य कर्क राशि में है। शुक्र, बुध प्रधान राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

तुला तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 08 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)
 1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव भी शुभ है।लव लाइफ अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन मन को धार्मिक व आध्यात्मिक बनाएगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। राहु व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला रंग शुभ है। कोई रुका धन प्राप्त होगा।

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा आज अति भावुकता ला सकता है।स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। गणेश की पूजा करते रहें।नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। प्यार में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सँघर्ष के संकेत हैं।लाल रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है।मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज आप सफल रहेंगे।रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

12.मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर