Horoscope, 10 June: गाय को पालक खिलाएं कन्या राशि वाले, इन राशियों का रुका कार्य होगा पूर्ण

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): मेष राशि वालों के जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। वृष राशि वालों का आज का दिन संघर्ष भरा है। श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक

Aaj ka rashifal 10 June, Horoscope today
Aaj ka rashifal 10 June, Horoscope today 
मुख्य बातें
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन
  • गाय को पालक खिलाएं कन्या राशि वाले
  • तुला राशि वाले श्री सूक्त का पाठ करें

Horoscope 10 June 2020: आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-


पढ़ें 10 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  इस राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। चन्द्र व शनि गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है। शुक्र व सूर्य इसी राशि में हैं। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मकर राशि आज लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध का इसी राशि में गोचर तथा चन्द्रमा के प्रभाव के कारण जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा आज सफलता देगा। छात्र लाभान्वित होंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय गृह निर्माण के कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य का वृष में गोचर व चन्द्रमा का मकर गोचर आपको लाभ तो दे ही रहा है ,चंद्रमा के आज की स्थिति से जॉब में उन्नति व व्यवसाय में वृद्धि होगी। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। हरा रंग शुभ है। ससुराल से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई फाइनल निर्णय आज फाइनल करने से बचें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा संघर्ष देंगे। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत काम करेगा।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मंगल अभी इसी राशि में है। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम प्रारम्भ कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज जॉब को लेकर विवाद की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। गो माता को गुड़ खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर