राशिफल 17 August 2020: जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे कुंभ राशि के जातक

राशिफल, 17 August 2020: मीन व धनु राशि के स्टूडेंट  सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज चन्द्रमा भी अपनी ही राशि कर्क में है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 17 August, 2020
राशिफल Rashifal 17 August, 2020 
मुख्य बातें
  • आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • मेष व कुंभ राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
  • सूर्य अब अपनी राशि सिंह में हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है।सूर्य अब अपनी राशि सिंह में हैं। आज चन्द्रमा भी अपनी ही राशि कर्क में है।आज  का दिन कुछ नया करने का है।  शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मेष व कुंभ राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन व धनु राशि के स्टूडेंट  सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 17 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा । स्वास्थ्य के प्रति कोई भी असावधानी बाद में परेशान कर सकती है। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में बहुत जल्द कोई नई जिम्म्मेदारी मिलेगी तथा उन्नति के मार्ग बनेंगे। धार्मिक अनुष्ठान का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का चन्द्र व बुध गोचर कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। बुध व राहु का प्रभाव जॉब को नई दिशा देगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें ।नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा इस राशि का स्वामीग्रह है। आज घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।आज राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

 5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:   मित्रों की सहायता से कई रुके कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है।श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध व चन्द्रमा आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष  देगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। आज जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। राजनीति में उन्नति होगी।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा हेल्थ में थोड़ा तनाव दे रहे हैं।हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज मंगल व चन्द्र गोचर धन प्राप्ति करवा सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।जॉब में नए उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल रंग शुभ है। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता की प्राप्ति कराएंगे।धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। लाल व पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: छात्र लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में भी शुभ लाभ है। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। आज का दिन आर्थिक व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से  सुखद रहेगा।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।  भावुकता का सामवेश थोड़ा परेशान रहेगा। नीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर के कारण छात्र सफल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे।पीला रंग शुभ है। व्यवसाय भी बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य में श्वांश रोग से बचें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर