राशिफल 18 August 2020: मिथुन राशि के छात्र जॉब में सफलता की करेंगे प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल, 18 August 2020: कर्क राशि के जातकों को धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।कन्या राशिवालों को आज व्यवसाय में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 18 August, 2020
राशिफल rashifal 18 August, 2020 
मुख्य बातें
  • आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
  • प्रातःकाल 04 बजकर 10 मिनट पर चन्द्रमा सिंह राशि में आ जायेगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगा व प्रातःकाल 04 बजकर 10 मिनट पर सिंह में आ जायेगा। आज दिन में सूर्य व चन्द्रमा एक राशि सिंह में रहेंगे। सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

ग्रहों के गोचर के अनुरूप आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।कर्क राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर तथा मिथुन राशि के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 18 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज घर से सम्बंधित पुराने कार्यों को निपटाने  में सफल रहेंगे।आफिस वर्क के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है।लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शिक्षा में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा छात्र किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज धन आगमन व किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।आज जॉब को लेकर आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  जॉब में उन्नति रहेगी।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पीला रंग शुभ है। मीन व सिंह राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा।अन्न दान करें। छात्र लाभान्वित होंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य  इस समय इसी राशि में है। सूर्य व चन्द्र गोचर इस राशि के लिए शुभ है तथा व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। रुके कार्य बनेंगे।लाल रंग शुभ है। गायत्री मंत्र का जप करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज व्यवसाय में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में नए उत्तरदायित्व से खुश रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:   जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। आज किसी सरकारी कार्य में पिता का सहयोग प्राप्त होना चाहिए। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा जमीन या मकान क्रय करने की योजना  बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे।धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति कराएगा।जॉब में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि न्याय का कारक ग्रह होकर मकर में गोचर कर रहा है। अब जीवन को सकारात्मक दिशा देंगे। आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होगा। सफेद रंग शुभ है।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:आज धर्म व आध्यात्म का दिन है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। उड़द का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा।  गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को  लाभ देगा। पीला रंग शुभ है।धन का आगमन होगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर