राशिफल 21 August 2020: पुराने कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे मेष राशिवाले, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल, 21 August 2020: मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 21 August, 2020
राशिफल rashifal 21 August, 2020 
मुख्य बातें
  • मेष व कर्क राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे।
  • वृष व तुला के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • ग्रहों का गोचर कन्या व वृश्चिक राशि को विशेष लाभान्वित करेगा।

राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।चन्द्रमा बुध प्रधान राशि कन्या में है।सूर्य कर्क में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज ग्रहों का गोचर कन्या व वृश्चिक राशि को विशेष लाभान्वित करेगा।

मेष व कर्क राशि के व्यवसायी लाभान्वित होंगे। वृष व तुला के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मीन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 21 अगस्त का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  इस राशि के छात्र आज गुरु व चन्द्र गोचर से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध हो सकता है।पीला रंग शुभ है। जॉब में उन्नति होगी।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर करेंगे।कन्या व तुला मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफलता दिलाएगा। राहु के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राहु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धित कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: छात्रों के लिए प्रगति मार्ग प्रशस्त है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।लाल रंग शुभ है।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन आगमन होगा।अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य इसी राशि में है।आज चन्द्रमा कन्या में है।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रगति है। गाय को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा ।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। 

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता है। आपकी व्यवहार कुशलता से कोई पुराना विवाद हल होगा। हरा रंग शुभ है। कभी कोई दिया धन वापस आ सकता है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: वाहन खरीदने का मन बनेगा। आज अपने आत्मबल को कम मत होने दें।मेष व मकर राशि के लोग आपके लिए व्यवसाय में  हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का प्रभाव अब जॉब में नए उत्तरदायित्व का निर्वहन करवा सकता है।  धन व्यय के संकेत हैं।किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा का सहयोग आपको व्यवसाय में  प्राप्त होगा। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शुक्र गोचर लाभ प्रदान करेंगे। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें।धन का अनायास व्यय मत करें। हरा रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में आशातीत सफलता है ।आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत करें। धन का आगमन हो सकता है। पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर