राशिफल, 31 July 2020: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना लें मीन राशि वालें, कर्क राशि वालों को मिलेगा धन

राशिफल, 31 July 2020: व्यवसाय में प्रगति करेंगे कर्क राशि वाले। मकर राशि के जातकों का रुका काम पूरा होगा। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल Aaj ka rashifal 31 July, 2020
राशिफल Aaj ka rashifal 31 July, 2020 
मुख्य बातें
  • श्री सूक्त का  पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • धनु राशि के लोग करें पीले फलों का दान।
  • मीन राशि के जातक जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना लें।

आज का राशिफल 31 जुलाई: आज 31 जुलाई है। आज कर्क व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। कर्क व सिंह के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। कर्क व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 31 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक बहुत ही सफल व्यवसायी होते हैं। चन्द्र व मंगल गोचर के कारण  व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रमोशन की संभावना है। हेल्थ से थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में दिक्कत दे सकता है। सूर्य का प्रभाव जॉब में लाभ देगा। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धार्मिक बनाएगा। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व शुक्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। पीला रंग शुभ है। छात्र उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में प्रगति होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। जॉब में आज तनाव हो सकता है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में नवीन अवसर दे सकते हैं। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। श्री सूक्त का  पाठ करें। कोई रुका सरकारी काम पूरा होगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। आज विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक अनुष्ठान करने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। आज आपको चन्द्रमा गोचर लाभ प्रदान कर सकती हैं। पीले फलों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज व्यवसाय से लाभ सम्भव है। रुका काम पूरा होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना लें। पीला रंग शुभ है। ससुराल से लाभ मिलेगा। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर