Horoscope 31 May: कन्या वालों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, गेंहू का दान करें सिंह राशि के जातक

Rashifal (Horoscope): आज हनुमान जी की पूजा करें वृश्चिक राशि के लोग। धनु राशि के लोगों का स्वास्थ्य कारणों से हो सकता है धन खर्च। मीन राशि के लोगों को मिलेगा ससुराल पक्ष से लाभ। जानें अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 31 May, Horoscope today
Aaj ka rashifal 31 May, Horoscope today 
मुख्य बातें
  • जाानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन
  • सेहत को लेकर तनाव ना लें तुला राशि वाले
  • अन्न दान करें वृश्चिक राशि के लोग

Horoscope 31 May 2020: आज चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य अभी वृष राशि में ही है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सूर्य व शुक्र के वृष में होने से वृष राशि के जातक कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। मकर व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 31 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक मंगल व चन्द्र गोचर से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति की संभावना है। उदर विकार से थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज तनाव से बचें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में संलग्न करेंगे। सफेद रंग शुभ है। धन का आगमन होगा। मीन राशि के मित्र का सहयोग ले सकते हैं। आज अरण्यकाण्ड का पाठ करें। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। जॉब में परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। छात्रों को कठिनाई होगी। गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर पर ही गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज हेल्थ के कारण तनाव ना लें क्योंकि नकारात्मक विचारों से परेशानी हो सकती है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभान्वित करेगा। आज आप हनुमान जी की पूजा करें। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज अपना आत्मबल कम ना होने दें। स्वास्थ्य कारणों पर धन के व्यय के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान रहेंगे। नीला रंग शुभ है। शनि व मंगल की इस राशि में उपस्थिति व चंद्र गोचर आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। काला वस्त्र दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  आज जॉब को लेकर तनाव रहेगा। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर  उनका आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। मकर राशि का सहयोग लें। शनि के द्रव्यों तेल व तिल इत्यादि का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज हेल्थ के प्रति लापरवाही ना करें। धन का आगमन हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर