Weekly Horoscope in Hindi: साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी 2020; प्‍यार के मामले में इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी 2020): 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

 Weekly Horoscope in Hindi: साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी 2020; प्‍यार के मामले में इन 6 राशियों को मिलेगा लाभ
साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी 

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी 2020): यह सप्ताह आई टी और बैंकिंग सेवा वालों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान करने वाला है। मेष और वृश्चिक राशि के जातक सफलता की प्राप्ति तो करेंगे ही बल्कि आय प्राप्ति के नए स्रोत भी तलाश करेंगे। कर्क राशि के राजनीति तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग अति लाभान्वित होंगे वहीं इनको अपने धन के व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के छात्र सफल रहेंगे। कुम्भ और मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल- 

साप्ताहिक राशिफल, 06-12 जनवरी

  1. मेष राशिफल - आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने सर्विस में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। प्रेम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा। स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। उदर विकार से परेशान हो सकते हैं। लाल रंग शुभ है।
  2. वृष राशिफल - छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में  किसी नई योजना  पर कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। मित्रों संग घूमने  का समय है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में छोटी छोटी बातों पे बहस नहीं करते। लव लाइफ में दूरियां आ सकता है। बी टेक और मीडिया  के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। इस वीक धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला रंग शुभ है।  
  3. मिथुन राशिफल- विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको  हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।  नीला रंग शुभ है। प्रशासनिक सेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का समय बहुत सफल  रहेगा।                 
  4. कर्क राशिफल- छात्रों के लिए प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति करने का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए समय भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। लव लाइफ सफल रहेगी। बी पी से दिक्कत रहेगी। लाल रंग शुभ है।
  5. सिंह राशिफल- यह  प्रगति का  समय  है।। आई टी और मीडिया के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। गो माता को गुड़ खिलाएं।शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। धन का  व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे।       
  6. कन्या राशिफल- संघर्ष के बाद ही अपना  वर्क पूर्ण कर पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। जीवन साथी द्वारा दिया गिफ्ट आपको प्यार से भर देगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बहते जल में धनिया प्रवाहित करें। रुके मामले हल होंगे। आपके मित्रों के प्रयास से बहुत दिनों से रुका  कार्य पूर्ण होगा।                                                   
  7. तुला राशिफल- मीडिया और मनोरंजन फील्ड में कार्य करने वाले युवा अपनी मेहनत से अपने बास का मन मोह लेंगे। फ़िल्म और टी वी फील्ड के लोग सफलता का आनंद उठाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से लाभ होगा। किसी विवाद के समाप्त होने से प्रसन्न रहेंगे।     
  8. वृश्चिक राशिफल - संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। नारंगी आपका शुभ रंग है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विहंगों को दाना पानी दें।श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
  9. धनु राशिफल- कुछ सरकारी कार्यों के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें। लाल रंग शुभ है। मधुमेह से परेशानी हो सकती है।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में कुछ अति महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। 
  10. मकर राशिफल- विवादों से बचने का समय है। बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा।असत्य मत बोलें।  कत्थई रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को कम्बल दान करें। श्री हनुमान जी की उपासना करें।
  11. कुंभ राशिफल- छात्र सफल रहेंगे।धन की प्राप्ति होगी । पत्रकारिता और आई टी फील्ड से सम्बद्ध  जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को  प्रभावित करेंगे। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अधिक परिश्रम करना होगा।  प्यार में विवाद हो सकता है। आसमानी आपका शुभ रंग है।
  12. मीन राशिफल - आई टी और मैनेजमेंट के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे व सावधानी बरतें। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही  होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर