साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2022: आपके लिए क्या लेकर आएगा ये सप्ताह? यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व बुध वृष में, शनि कुम्भ, गुरु-मङ्गल मीन में, राहु-शुक्र मेष  में गोचर कर रहे हैं। जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह।

Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 05 June to 1 June 2022 sabhi rashiyon ka
साप्ताहिक राशिफल  
मुख्य बातें
  • प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मेष राशि के जातक।
  • मिथुन वालों के मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं।
  • बुधवार को उड़द व तिल का दान करें कन्या राशि के जातक।

साप्ताहिक राशिफल 05 जून से 11 जून 2022: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व बुध वृष में, शनि कुम्भ, गुरु-मङ्गल मीन में, राहु-शुक्र मेष  में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या व  सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कुम्भ व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

ये भी पढ़ें: इन मंत्रों से दरिद्रता होगी दूर, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

05 जून से 11 जून 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

1. मेष राशिफल- 
इस सप्ताह सूर्य व बुध का द्वितीय गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कन्या गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को सवा किलो उड़द व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
इस सप्ताह शुक्र का द्वादश गोचर शुभ है। जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न दान करते रहें।

3. मिथुन राशिफल-
बुधवार के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ है। यह समय व्यवसाय में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल-
इस वीक आईटी व फिल्म जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे।जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे।नित्य भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस सप्ताह बुधवार के बाद सूर्य का वृष व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन श्री सूक्त बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल- 
इस सप्ताह सूर्य व बुध का वृष गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल-
इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से द्वादश व राहु शुक्र का मेष गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है।

ये भी पढ़ें: शिवजी को पूजा में नहीं चढ़ाएं ये चीजें, नाराज हो जाते हैं महादेव

8. वृश्चिक राशिफल-
इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा दशम है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इसी राशि से एकादश गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें।तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्र व मंगल गोचर जॉब में प्रगति देगा।  व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में कर्क व तुला राशि से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-
शनि का द्वितीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर मंगलवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरुवार के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव व हनुमान जी की नियमित पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के वृष गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 
इस सप्ताह जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। मंगल व सूर्य का चतुर्थ गोचर रियल स्टेट में लाभ देगा।मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर