साप्ताहिक राशिफल 06 फरवरी से 12 फरवरी 2022: मेष व मकर राशि के जातक सेहत का रखें ख्याल, सिंह व कन्या वालों को होगी धन प्राप्ति

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 06 फरवरी 2022 से 12 फरवरी 2022: गुरु कुंभ ,राहु वृष तथा मंगल व शुक्र धनु राशि में हैं। केतु वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

saptahik rashifal Weekly horoscope in hindi 06 February 2022 to 12 February 2022
साप्ताहिक राशिफल। 
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों के जॉब में रुके कार्य बनेंगे।
  • श्री सुंदरकांड का पाठ करें कन्या राशि के जातक।
  • बुधवार को उड़द व तिल का दान करें मकर राशि के जातक।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 06 फरवरी 2022 से 12 फरवरी 2022 तक: इस सप्ताह सूर्य ,शनि व बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ ,राहु वृष तथा मंगल व शुक्र धनु राशि में हैं। केतु वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है तथा उसी दिन 05:10 PM पर मेष राशि में आ जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व कन्या राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- 
इस सप्ताह सोमवार को चन्द्रमा के मेष राशि में आने से व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद प्रोन्नति में सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। प्रतिदिन तिल दान करें।

2. वृष राशिफल-
इस सप्ताह व्यवसाय में रविवार को 05:10pm के  बाद कोई बड़ा कार्य होने की सम्भावना है। इस वीक सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बिजनेस में भी प्रगति की सम्भावना है। कम्बल दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
मंगलवार का बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित व्यावसायिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। किसी सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। माघ माह में ऊनी वस्त्रों का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस वीक आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव की उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। शनिवार को कम्बल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
इस सप्ताह सोमवार के बाद छात्रों के करियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व बुध गोचर बैंकिंग, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। गो माता को श्रद्धापूर्वक रोटी व गुड़ खिलाते रहें।

6. कन्या राशिफल- 
इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गणेश जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। इस सप्ताह गुरुवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
इस सप्ताह रविवार को 05:10pm के बाद बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि का मकर व चन्द्र का वृष गोचर बुधवार सायंकाल के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में तुला व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। लाल व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
इस वीक बिजनेस में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी फिर बुधवार सायंकाल के बाद चन्द्रमा के वृष गोचर के बाद बेहतर परिणाम मिलेगा। छात्र अपने करियर में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ नियमित करें। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
इस सप्ताह सोमवार के बाद जांब में प्रगति है। स्वास्थ्य अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान के विवाह को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। सोमवार प्रातः चन्द्रमा के पंचम गोचर के बाद आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व मकर राशि से लाभ है। पीला व लाल रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-
शनि इस राशि के स्वामी होकर सूर्य के साथ इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द व तिल का दान करें। जॉब में प्रमोशन सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

11. कुम्भ राशिफल- 
सोमवार के बाद चन्द्रमा तृतीय होकर जॉब में आशातीत सफलता देंगे। इस सप्ताह बिजनेस में कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। रविवार 05:10pm के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर  प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। बुधवार को विहंगों को दाना खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 
इस सप्ताह यात्रा के प्रति लापरवाही से बचना होगा। सोमवार के बाद राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। बुधवार को कम्बल व उड़द का दान करें। रविवार को 05:10pm के बाद व्यवसाय में शुभ लाभ रहना चाहिए। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर