साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अक्टूबर 2021: कैसा रहने वाला है ये सप्ताह? मेष से मीन राशि तक-जानिए राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 अक्टूबर 2021: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Weekly horoscope Rashifal 10 October to 16 October 2021, साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2021 तक
साप्ताहिक राशिफल 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2021 तक 
मुख्य बातें
  • मेष व कुम्भ राशियों के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • वृश्चिक व मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के लोग सेहत के प्रति रहें सचेत।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2021: इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध कन्या राशि में; शुक्र, केतु व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु व शनि मकर में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा केतु व शुक्र के साथ वृश्चिक राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 10th October to 16th October 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में मंगलवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व आईटी जॉब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

इस सप्ताह छात्र अपने अध्ययन में नए कार्य की योजना पूर्ण कर लेंगे। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

इस वीक आप व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें। उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

इस सप्ताह शिक्षा में विशेष प्रगति है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह जॉब सम्बंधित रुके धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। राजनीति में सफलता है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पॉलिटिक्स में पोजीशन बेहतर रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा होगी। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:

इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। बुध व शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। शनिवार को धन का आगमन होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन खरीद सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। शुक्रवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। सफेद व पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

शुक्र एकादश होकर लाभ देंगे। शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ हैं। बुध अनुकूल हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

शिक्षा में सफलता मिलेगी। मंगलवार से गुरुवार के मध्य कई रुका कार्य प्रारंभ होगा। माता दुर्गा जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। केतु व चन्द्र के वृश्चिक गोचर से सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन जॉब में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद आर्थिक सुख में भी सफलता है। जॉब सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर