साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई : इस हफ्ते सूर्य कर्क राशि वालों को देगा लाभ, जानिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 12 जुलाई से 18 जुलाई तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal 12 JulyTo 18 July
Saptahik Rashifal 12 JulyTo 18 July 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे।
  • सवा दो दिन पर चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं।
  • सूर्य 15 जुलाई के बाद कर्क राशि में आ जाएंगे।

Saptahik Rashifal 12 July To 18 July: इस सप्ताह  बुध व शनि मिथुन राशि में,गुरु व केतु धनु में,शनि मकर में,शुक्र वृष में व मंगल मीन राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे।सवा दो दिन पर चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं।

सूर्य 15 जुलाई के बाद कर्क राशि में आ जाएंगे।इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि के जातक को लाभ प्रदान करेगा। मेष व मकर राशि के लोग भी प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।सिंह व मीन के छात्र प्रतियोगी एग्जाम में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कुंभ के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे। आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल 12 जुलाई से 18 जुलाई तक
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: यह सप्ताह जीवन के प्रत्येक फील्ड में सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। मंगलवार के बाद आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा।  

इस सप्ताह जॉब में सकारात्मक पहल का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। गुरुवार के बाद युवाओं को प्यार में सफलता मिलेगी। लाल रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं व गुड़ दान करें। श्रावण मास में शिव पूजा करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह जॉब में परिवर्तन का प्रयास करें। प्रेम में अपने अफ़ेयर को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार प्रयासरत है। व्यवसाय के लिए मंगलवार के बाद का समय लाभप्रद है। छात्रों के ज्ञान को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सोमवार को चावल  का दान करें। सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:   इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो मंगलवार के बाद का समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। शिव पूजा करते रहें।सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब को लेकर तनाव रहेगा। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  यह सप्ताह सफलता की प्राप्ति कराएगा। धन का व्यय अच्छे व सकारात्मक कार्यों में ही होगा। सिंह राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा। लाल रंग शुभ है।  व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सप्ताह में किसी भी दिन घर पर ही रुद्राभिषेक कराएं।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह जॉब के लिए बहुत ही शानदार है। जॉब में प्रगति व प्रमोशन की संभावना  है। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा।लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी समस्या समाप्त होने की तरफ अग्रसर हैं। सूर्य राजनीति में सफलता देंगे। मंगलवार को गेहूं का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह सप्ताह आपके सोच में सकारात्मक परिवर्तन का है। बहुत दिनों से चला आ रहा विचार धार्मिक व आध्यात्मिक तौर पर विस्तार पाएगा। गुरुवार के बाद  गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य आरंभ होगा। नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह  आप अपनी रुकी योजनाओं को शुरू करें तो बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन को कटुता से बचाएं। नीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद जॉब में परिवर्तन का प्रयास सुखद है। शिव पुराण का पाठ करते रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक व्यवसाय में उन्नति होगी।आप अपनी योजनाओं को क्रियान्वित भी करें। जॉब को लेकर जो भी निर्णय लेंगे वो भविष्य में बेहतर रहेगा।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। हनुमानचालीसा का पाठ करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:  सप्ताह के प्रथम दो दिन तक मानसिक तनाव रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा।  कोई रुका कार्य  अपनी पूर्णता की तरफ जाएगा। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन शिव पूजा के साथ दुर्गासप्तशती  का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान कर पुण्य प्राप्ति  करें।

 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  गुरु  धनु व शनि मकर में  हैं।सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुधवार तक जॉब में थोड़ा संघर्ष दिख रहा है।

सप्ताह के प्रथम दो दिन स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक का समय प्रत्येक कार्यों के लिए बहुत ही बेहतर है।तिल दान करें।

 11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: सोमवार के बाद आपकी स्थिति सफलता की तरफ मुड़ेंगी। हरा रंग शुभ है।  गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं । मंगलवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रातःकाल प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। शनिवार को तिल व बुधवार को उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही सफल सप्ताह रहेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। छात्र भी सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।सप्ताह के प्रथम दो दिन सूर्य व चन्द्र गोचर आपको धन तथा ऐश्वर्य प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य सुख भी बेहतर रहना चाहिए।यह सप्ताह घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करने का है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर