साप्ताहिक राशिफल 13-19 दिसंबर: मंगलवार के बाद 2 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अगले सप्ताह का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 13 से 19 दिसंबर तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली हिंदी राशिफल।

Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 13 December to 19 December 2020
Weekly horoscope Rashifal 13 to 19 December 2020 
मुख्य बातें
  • मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे मेष व तुला राशि के लोग।
  • सप्ताह के प्रथम दिन वृश्चिक राशि में रहेगा चंद्रमा।
  • 15 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में आ जाएंगे।

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 दिसंबर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल मीन में, राहु वृष में, शुक्र वृश्चिक में व सूर्य तथा बुध वृश्चिक राशि में स्थित है। 15 दिसम्बर को सूर्य धनु राशि में आ जाएंगे। इस प्रकार 15 दिसम्बर के बाद सूर्य तो धनु में रहेगा लेकिन शुक्र व केतु एक ही राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे।

इस सप्ताह मेष व तुला राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। कन्या व तुला को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 13 से 19 दिसंबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह सूर्य का गोचर बहुत कार्य करेगा। आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की नियमित पूजा व सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत-लगभग 75%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद का समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। गुरुवार के बाद छात्रों को लाभ होगा।इस वीक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला रंग शुभ है।
भाग्य प्रतिशत-75%

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में लाभ होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।शनिवार को यात्रा का संयोग है।
भाग्य प्रतिशत-50 से 75%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय से सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जॉब सम्बन्धित  निर्णय लेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-50 %

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: यह सप्ताह सफलता व कार्यों के प्रति समर्पण का है। जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। शनिवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार से गुरुवार तक  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-65%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह गुरुवार के बाद जॉब में नवीन पद प्राप्त करेंगे । मंगलवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यवसाय के दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। सफेद व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। अन्न का दान करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-60%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस वीक गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। मंगलवार के बाद शुक्र व चन्द्रमा अचानक लाभ प्रदान करेंगे। बुधवार से शनिवार तक का समय यात्रा के लिए  बेहतर है। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करे।
भाग्य प्रतिशत-80%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:  बुधवार तक स्वास्थ्य में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक जमीन या मकान खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-50 से60%


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: शनि ,बुध व चन्द्रमा का गोचर गुरुवार से शनिवार तक जॉब के लिए अनुकूल है। मंगलवार के बाद कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।इस सप्ताह  यात्रा की संभावनाएं हैं। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।
भाग्य प्रतिशत-80%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: बुधवार के बाद व्यवसाय में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का  दान करें। पीपल को जल दें।
भाग्य प्रतिशत-50 से 60%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह आईटी व मीडिया जॉब के लिए  सफलता भरा होगा तथा रुका धन प्राप्त होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-75%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: जॉब में पदोन्नति के लिए समय अनुकूल हैं। चन्द्र गोचर गुरु के साथ मंगलवार से गुरुवार तक बहुत ही शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। नारंगी रंग शुभ है।इस वीक कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रतिदिन अन्न दान करें।
भाग्य प्रतिशत-75%

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर