साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च 2022: वृष राशि वालों के लिए नीला व हरा रंग है शुभ, जानें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022: इस सप्ताह मंगल, शुक्र, बुध व शनि मकर राशि में, सूर्य गुरु कुम्भ में, राहु वृष व केतु वृश्चिक में हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

sabhi rashiyon ka saptahik rashifal Weekly horoscope in hindi 13 March 2022 to 19 March 2022
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • 14 मार्च को सूर्य कुंभ से मीन में आकर तीस दिन इसी राशि में रहेंगे।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च 2022 से 19 मार्च 2022 तक:  इस सप्ताह सूर्य ,बुध तथा गुरु कुंभ राशि में,शनि,मंगल तथा शुक्र मकर में,केतु वृश्चिक व राहु वृष  में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।14 मार्च को सूर्य कुंभ से मीन में आकर तीस दिन इसी राशि में रहेंगे। इस सप्ताह मेष व  मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल- 

इस सप्ताह 14 मार्च के बाद जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंगलवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

पढ़ें- विवाह में आ रही है बाधा? अभी से करें यह उपाय तो पूरी होगी इच्छा

2 वृष राशिफल- ​

इस सप्ताह 14 मार्च के बाद व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा  रंग शुभ है।श्री सुंदरकांड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।गेंहू व गुड़ का दान करें।

पढ़ें- जानिए भगवान श्री गणेश का सिर कटने के बाद क्या हुआ था

3 मिथुन राशिफल- 

मंगलवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। जांब से संबंधित किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।शनिवार को तिल का दान करें।

4 कर्क राशिफल- ​

ध अब गुरु के साथ अष्टम में हैं।मंगल शुक्र व शनि अष्टम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। लाल व नीला रंग शुभ है।बड़े भाई का आशीर्वाद लेते रहें।

5 सिंह राशिफल- ​

15 मार्च के बाद राशि स्वामी सूर्य अष्टम व गुरु कुम्भ का  होकर आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का कर्क गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

6 कन्या राशिफल- ​

गुरु बुध खष्ठम व शनि बुध पँचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से दशम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

7 तुला राशिफल- 

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि से दशम व बुध का कुम्भ गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।बुधवार को उडद का दान करें।

8 वृश्चिक राशिफल- 

बुध व गुरु कुम्भ राशि में राशि स्वामी मंगल शुक्र के साथ मकर में है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग परिवारिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभावित है।15 मार्च के बाद सूर्य का कुंभ राशि मे प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके वर्चस्व व पद को बनाए रखेगा।

9 धनु राशिफल- ​ 

मंगल व शुक्र शुभ  हैं।द्वितीय शनि व बुध व्यवसाय को चमकेगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा कर्क का रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

10 मकर राशिफल- ​

शनि मंगल के साथ इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं।गुरु प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।15 मार्च के बाद द्वितीय गुरु व तृतीय  सूर्य अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11 कुम्भ राशिफल- ​

15 मार्च के बाद सूर्य  इसी राशि से द्वितीय  व मंगल शुक्र एकादश हैं। शनि द्वादश रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।मंगलवार के बाद कर्क का चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।  गाय को पालक खिलाएं।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12 मीन राशिफल- 

इस सप्ताह 15 मार्च के बाद सूर्य इसी राशि में आ जाएंगे।विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद खष्ठम चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।लाल व नारंगी रंग शुभ है।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।शनिवार को तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर