साप्ताहिक राशिफल 14-20 मार्च: कर्क व कन्या राशि के जातकों को होगी धन प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 14 मार्च से 20 मार्च तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik Rashifal weekly horoscope in Hindi 14 March to 21 March 2021
Saptahik Rashifal weekly horoscope in Hindi 14 March to 20 March 2021 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा और सूर्य मीन राशि में।
  • सेहत के प्रति सचेत रहें मेष और वृश्चिक राशि के लोग।
  • कर्क और कन्या राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 14 मार्च से 20 मार्च तक (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह सूर्य मीन राशि में, शुक्र व बुध कुम्भ में,मंगल व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। अभी गुरु व शनि मकर में ही हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य के साथ मीन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक व सिंह के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल- 14 मार्च से 20 मार्च तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है।सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। स्वास्थ्य में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार के बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।आसमानी व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप व्यवसाय में किसी नवीन कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र बुधवार के बाद कॅरियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व चीनी का दान करते रहें। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। गुरु व सूर्य का मीन गोचर  छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व पीला रंग शुभ है।इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह धार्मिक कार्य करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह गुरूवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में लाभ है। बड़े भाई का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का  नियमित पाठ करें। रविवार को चन्द्रमा व गुरु का मीन गोचर लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक का समय अनुकूल है। अस्वस्थ्य लोगों का स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी राशि मे गुरु के साथ गोचर करते हुए तथा सूर्य का मीन गोचर लाभप्रद है। रविवार को चन्द्रमा का मीन में होना शुभ है। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द  का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगलवार के बाद  व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार व शनिवार को लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। पॉलिटिशियन लाभान्वित होंगे।गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर