साप्ताहिक राशिफल 16 जनवरी से 22 जनवरी 2022: किसके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन? जानिए अपना इस सप्ताह का राशिफल

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 16 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

weekly horoscope 16 january 2022 to 22 january 2022
weekly horoscope 16 january 2022 to 22 january 2022 
मुख्य बातें
  • वृश्चिक- इस सप्ताह व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी।
  • कुम्भ- शनि व सूर्य द्वादश व गुरु इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे।
  • मीन- सूर्य व शनि एकादश हैं। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा करेंगे।

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 16 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022: इस सप्ताह सूर्य ,बुध व शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ व शुक्र मंगल एकसाथ धनु में गोचर करेंगे तो वहीं राहु वृष तथा केतु वृश्चिक में रहेगा। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।सिंह व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

मेष- जॉब में स्थान व दायित्व परिवर्तन के मार्ग प्रशस्त होंगे। सोमवार के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी देगा। सिंह व मीन राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

वृष- इस सप्ताह जॉब में सोमवार के बाद लाभ होगा। इस वीक मीडिया व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। बुधवार व शुक्रवार को गाय को केला व गुड़ खिलाएं।कम्बल दान करें।

मिथुन- इस सप्ताह व्यवसाय में नए कार्य की योजना पूर्ण रूप लेगी। मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। किसी रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़  खिलाएं। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

कर्क- इस वीक सोमवार के बाद चन्द्रमा इस राशि में आकर धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों में व्यस्त करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ अपने करियर में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें। तिल दान नियमित करते रहें।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य बुध व शनि के साथ खष्ठम हैं। इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति है। शुक्रवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। मंगलवार व बुधवार को चन्द्र गोचर धन प्राप्ति में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह जॉब सम्बंधित रुके प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

कन्या- इस सप्ताह जॉब में विशेष प्रगति कर सकते हैं। जॉब में पोजीशन बेहतर रहेगी। सूर्य पंचम है। पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। कम्बल दान करें।

तुला- इस सप्ताह सोमवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। तृतीय शुक्र जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा। रुके धन का आगमन होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल दान का बहुत महत्व है।

Also Read: Monthly Rashifal January 2022 Hindi: इन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना, देखें अपना मासिक राशिफल

वृश्चिक- इस सप्ताह व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह मंगलवार के बाद परिवार संग यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।

धनु- शुक्र इस सप्ताह इसी राशि में है परिणामस्वरूप व्यवसाय में प्रभाव कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय व जॉब में गुरु व शनि गोचर से लाभ है। लाल व पीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

मकर- शनि इस राशि के स्वामी होकर सूर्य व बुध के साथ बुधादित्य योग बनाते हुए इसी राशि में व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। सूर्य शुभ हैं। इस सप्ताह गुरु व बुध कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। तिल व ऊनी वस्त्रों  का दान करें।

कुम्भ- शनि व सूर्य द्वादश व गुरु इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धित कई रुका कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक व गुड़  खिलाएं। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

मीन- सूर्य व शनि एकादश हैं। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा करेंगे। इस सप्ताह परिवार में विवादों से बचना होगा। छात्र कॅरियर में लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद आर्थिक सुख में भी सफलता है। व्यवसाय सम्बन्धित रुके धन के आगमन में प्रगति हो सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर