साप्ताहिक राशिफल 23-29 अप्रैल 2021: वृष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा

साप्ताहिक राशिफल 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मेष राशि में,मंगल मिथुन में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु शनि प्रधान कुम्भ में,शनि मकर राशि में हैं।

Weekly Rashifal
Weekly Rashifal 
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातक इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • वृष राशि के जातकों के इस सप्ताह जॉब में कोई बड़ा कार्य होने की सम्भावना है।
  • तुला के जातक इस सप्ताह मंगलवार के बाद बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र मेष राशि में,मंगल मिथुन में व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु शनि प्रधान कुम्भ में,शनि मकर राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व तुला राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। बड़े भाई व मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुरुवार के बाद व्यवसाय में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

वृष- इस सप्ताह जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ा कार्य होने की सम्भावना है। इस वीक धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बिजनेस में भी प्रगति की सम्भावना है। उड़द दान करें।

मिथुन- मंगलवार के बाद का समय व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित राजनीतिक योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। सफेद रंग शुभ है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क- इस वीक आप व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र करियर में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव की उपासना करते रहें। पीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। सूर्य व बुध गोचर बैंकिंग,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह श्री सूक्त का प्रातःकाल पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। इस सप्ताह कोई बड़ी धार्मिक पूजा  हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

तुला- इस सप्ताह मंगलवार के बाद बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में तुला व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक- इस वीक जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसायी अपने कॅरियर में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। मंगलवार को अनार का दान करें।

धनु- इस सप्ताह जॉब में प्रगति है। बुधवार के बाद स्वास्थ्य अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। संतान के विवाह को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में कर्क व मकर राशि से लाभ है। लाल रंग शुभ है।

मकर- शनि इस राशि के स्वामी होकर इसी में गोचररत हैं। इस सप्ताह शनि व शुक्र जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी।

कुम्भ- मंगलवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं।

मीन- इस सप्ताह जॉब के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बिजनेस में रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें।व्यवसाय में थोड़ा रुकावट रहना चाहिए। श्री सूक्त पढ़ते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर