साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अक्टूबर 2021: धनु व मकर राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य करेंगे प्राप्त, जानिए इस हफ्ते का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अक्टूबर 2021: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Weekly horoscope Rashifal 24 October to 30 October 2021, साप्ताहिक राशिफल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक
साप्ताहिक राशिफल 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक 
मुख्य बातें
  • मेष व कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है।
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व मंगल तुला राशि में हैं।शुक्र व केतु वृश्चिक में,शनि -गुरु मकर में गोचररत हैं वहीं बुध अपनी ही राशि कन्या मे है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा वृष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह मेष व कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व सिंह के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व मकर राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Weekly Rashifal 24th October to 30th October 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
इस सप्ताह छात्रों के करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह बिजनेस में गुरुवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व पीला  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।बैंकिंग व आईटी जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है।मंगलवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
इस वीक आप व्यवसाय में कुछ नए कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस सप्ताह आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति है। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन सूर्य उपासना करते रहें।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
इस सप्ताह जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। इस वीक सुखद मध्यम दूरी की  धार्मिक यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।प्रतिदिन तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। बुधवार से शुक्रवार तक परिवार में विवाद संभावित है। मंगल व शनि का प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके प्रभाव व पद को बनाए रखेगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह गुरुवार के बाद व्यवसाय चमकेगा। स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
मंगलवार के बाद चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
इस सप्ताह जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है।पीला व नारंगी रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर