साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 01 जनवरी 2021: मेष व कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ, जानिए सप्ताह का राशिफल

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर 2021 से 01 जनवरी 2022: सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल।

Weekly horoscope Rashifal 26 December to 1 January 2022, साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2022 तक
साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर 2021 से 01 जनवरी 2022 तक 
मुख्य बातें
  • वृश्चिक व तुला के लोग जाँब में करेंगे प्रगति।
  • वृष व मकर राशियों के जातक को होगी धन की प्राप्ति।
  • मेष व कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 26 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022: सूर्य व बुध धनु राशि में,  शुक्र शनि मकर में, मंगल केतु वृश्चिक व राहु वृष राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सूर्य व बुध एकसाथ धनु राशि को बुधादित्य योग प्रदान करेंगे।

मेष व कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। वृष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 26th December 2021 to 1st January 2022 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
मंगलवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।  जाँब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर जाँब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मंगल व बुध जाँब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह पॉलीटिक्स में गुरुवार के बाद गुरु का कुम्भ व चन्द्रमा का तुला फिर मीन राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को व्यवसाय में लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध व सूर्य का एकसाथ सप्तम गोचर बहुत शुभ है। बुधवार के बाद राजनीतिज्ञों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। बुधवार को उड़द व तिल का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
शुक्र इस समय इस राशि से सप्तम है। इस वीक मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर मंगलकारी है। जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है।  प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस समय मंगल, सूर्य व बुध इस राशि से पँचम में है।इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को चन्द्रमा का कन्या फिर दो दिन बाद तुला गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
शुक्र इस समय राशि से पँचम में रहकर संतान को प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं।  चन्द्रमा का सिंह व गुरु का कुंभ में  गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर जाँब में उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र का चतुर्थ व मंगल सूर्य बुध का एकसाथ तृतीय प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
राशि स्वामी मंगल वृश्चिक तथा  सूर्य व बुध का एकसाथ द्वितीय भाव में गोचर शुभ है। सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जाँब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों मूंग व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह सूर्य व बुध एकसाथ इसी राशि में है। सोमवार के बाद  चन्द्रमा का दशम गोचर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी शनि व शुक्र की मकर में स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कन्या फिर गुरुवार के बाद चतुर्थ आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। ज्यादा यात्रा से बचें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
चन्द्रमा का सिंह व गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का धनु गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद  चन्द्रमा का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
मंगल, गुरु व चन्द्रमा का  गोचर कई रुके कार्य कराएगा। चन्द्रमा  इस राशि से खष्ठम में शुभ है। दशम सूर्य  प्रशासनिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह मंगलवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जाँब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें व अन्न का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर