साप्ताहिक राशिफल 29-5 दिसंबर: गुरुवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे मेष व तुला राशि के लोग, जानें वीकली राशिफल

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 29 नवम्बर से 5 दिसंबर तक: सभी 12 राशियों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा? जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली राशिफल।

Sabhi rashiyon ka saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 22 november to 5 December 2020
Weekly horoscope Rashifal 29 November to 5 December 2020 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन मेष राशि में हैं चन्द्रमा।
  • चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।
  • बुध इस समय केतु के साथ वृश्चिक राशि में उपस्थित।

साप्ताहिक राशिफल 29 नवम्बर से 5 दिसंबर तक 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में,मंगल मीन में, राहु वृष में .शुक्र तुला में व सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है। बुध इस समय केतु के साथ वृश्चिक राशि में है।

इस सप्ताह मेष व तुला राशि के लोग गुरुवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व मीन राशि के जातक जाँब में प्रगति करेंगे। कर्क व धनु राशि के लोग  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन  जाँब में कार्य स्थल पर विवादों से बचें। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन जाँब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जाँब परिवर्तन की स्थितियां आपके अनुकूल हैं। बुधवार से शनिवार तक मकान खरीदने का सुखद संयोग है।  शनिवार को यात्रा कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: शुक्र, बुध व मंगल गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।आपके मन में कई दिनों से चली आ रही जाँब परिवर्तन की योजनाएं बुधवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। इस वीक धार्मिक यात्रा हो सकता है। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र  का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय से सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जाँब से सम्बन्धित कोई बड़ा निर्णय लेंगे।गुरुवार  को धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रह सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह सूर्य, गुरु तथा चन्द्रमा गुरुवार के बाद  व्यवसाय में लाभान्वित कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। भगवान सूर्य की नियमित पूजा करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे । व्यवसाय में शनि,बुध व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद अनुकूल है। गुरुवार से शनिवार तक धन का आगमन हो सकता है। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह परिवार में किसी बात की लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। इस सप्ताह जाँब व व्यवसाय में प्रगति है। हरा रंग शुभ है। आर्थिक उन्नति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अन्न दान करते रहें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक व्यवसाय में शुभ लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। सोमवार से शुक्रवार तक किसी रुके कार्य के पूर्ण होने या धन की प्राप्ति के सुखद संयोग हैं। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति की स्थितियां अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। शनिवार को धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। कन्या व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को नए जाँब की तलाश कर सकते हैं।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:  व्यवसाय में प्रगति है। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धन का निवेश रियल स्टेट में  कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की नियमित पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। 

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता भरा होगा। मंगलवार के बाद जाँब सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में कमी है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करते रहें।उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से बहुत बेहतर  है। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आध्यात्मिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर