साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी 2022: नए साल के पहले सप्ताह का राशिफल, किसके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन?

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी 2022 से 8 जनवरी 2022: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है?

Weekly horoscope Rashifal 2 January to 8 January 2022, साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी से 8 जनवरी 2022 तक
साप्ताहिक राशिफल 2 जनवरी 2022 से 08 जनवरी 2022 तक 
मुख्य बातें
  • कन्या राशि के जातकों को शुक्र देगा आर्थिक विकास।
  • वृश्चिक व तुला राशियों के लोग करेंगे जॉब में प्रगति।
  • वृष व कुंभ राशि के जातकों को हो सकती है धन प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 2 जनवरी 2022 से 8 जनवरी 2022: इस सप्ताह
 सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु राशि में,गुरु धनु में,शनि बुध मकर तथा राहु वृष व मंगल अपनी राशि वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य व शुक्र के साथ धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु राशि को धन प्रदान करेंगे। कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।

वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 2nd Janyary 2022 to 8th January 2022 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व सूर्य जॉब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह गुरु का दशम व चन्द्रमा का धनु फिर मकर राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध व शनि का एकसाथ मकर गोचर बहुत शुभ है। बुधवार के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शनिवार को उड़द व तिल का दान करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
शुक्र इस समय इस राशि से खष्ठम है। इस वीक के बाद गुरु का अष्टम भाव में गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Also Read: Monthly Rashifal January 2022 Hindi: इन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा वर्ष 2022 का पहला महीना, देखें अपना मासिक राशिफल

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
इस समय सूर्य व शुक्र इसी राशि से पँचम है। इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को चन्द्रमा का धनु फिर दो दिन बाद मकर गोचर  विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
शुक्र इस समय धनु राशि में रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं। चन्द्रमा का धनु व गुरु का कुंभ में  गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा का धनु फिर मकर व राशि स्वामी शुक्र का तृतीय गोचर व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। मंगल का  प्रभाव  विशेष लाभ प्रदान करेंगे।  भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
राशि स्वामी मंगल व केतु इसी राशि में गोचर शुभ फल देते हैं। सूर्य व मंगल उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
इस सप्ताह  गुरु का तृतीय व मंगल  का द्वादश गोचर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का धनु व राशि स्वामी शनि की  मकर में स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इसी राशि में फिर गुरुवार के बाद कुम्भ में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु का कुम्भ व सूर्य का एकादश गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का कुम्भ गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गेंहू का दान करें। गुरु का आशीर्वाद आवश्यक है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन  कार्य कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार के बाद मकर का शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह बुधवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर