साप्ताहिक राशिफल 3-9 जनवरी: सिंह के जातक करेंगे धन की प्राप्ति, कुम्भ को जॉब में प्रगति,जानें साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 3 से 9 जनवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का वीकली हिंदी राशिफल।

 saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 3 to 9 january 2021
saptahik rashifal 03 january2021 to 09 january 2021  
मुख्य बातें
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है।
  • इस सप्ताह मेष व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 3 जनवरी से 9 जनवरी 2021 तक  (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह सूर्य व बुध धनु राशि में, शुक्र भी धनु में,गुरु व शनि मकर राशि में,मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु  वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।कर्क व तुला के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 3 से 9 जनवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: 1मेष- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार से गुरुवार के मध्य आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह  व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा। इस वीक जॉब में प्रोमोशन की व्यवस्था बन सकती है।सफेद व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:  इस सप्ताह जॉब परिवर्तन की योजना पूर्ण रूप लेगी। मित्रों संग धार्मिक यात्रा हो सकती है।नील रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। विष्णु उपासना करते रहें।सफेद व पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह।व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। गाय को भोजन देते रहें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:  इस सप्ताह मंगलवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष प्रगति है।शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहना होगा। गुरुवार व शनिवार को चन्द्र गोचर राजनीति में लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी रंग शुभ है।इस सप्ताह रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब में पोजीशन बेहतर रहेगा।पिता का आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। गुरुवार को मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। आसमानी रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि व शुक्र गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे।हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यो  में होगा।हरा व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: छात्रों को थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। रविवार को धार्मिक यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह वाहन खरीद सकते हैं। पीला रंग शुभ है।आर्थिक सुख में अनुकूलता के लिए श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: मंगलवार के बाद जॉब में प्रभाव  कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। सोमवार व शनिवार को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। व्यवसाय में मीन राशि के जातक से लाभ है। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु के साथ हैं व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य प्रधान राशि सिंह में हैं। इस सप्ताह गुरु कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जॉब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  जॉब में सफलता मिलेगी। सोमवार से शुक्रवार के मध्य रुका कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें।हरा व नीला रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर से सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह जॉब में विवादों से बचना होगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।राजनीति में भी सफलता है। व्यवसाय सम्बन्धित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।छात्र सफल रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर