साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021: मीन राशि को धन लाभ के योग, मेष राशि वालों के करियर में तरक्की

साप्ताहिक राशिफल 31 से 6 नवंबर 2021:मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Weekly horoscope Rashifal 31 October to 6 November 2021, साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021 तक
साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021 तक 
मुख्य बातें
  • तुला व कुम्भ राशियों के लोग सेहत के प्रति रहें सचेत।
  • कर्क राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • कर्क व मकर राशियों के लोगों को मंगलवार से मिलेगा विशेष लाभ।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2021: इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है। इस सप्ताह गुरु व शनि मकर में, मंगल तुला में, राहु वृष में .शुक्र धनु व सूर्य तुला में तथा बुध कन्या राशि में स्थित है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के लोग मंगलवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे।

तुला व कुम्भ को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 31st October to 6th November 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
इस सप्ताह सूर्य व चन्द्रमा का गोचर बुधवार के बाद बहुत कार्य करेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक सुख में प्रगति रहेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु जी की नियमित पूजा व श्री सूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-लगभग 75%

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह मंगलवार के बाद का समय आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस वीक जमीन या मकान खरीद सकते हैं। छात्रों को कॅरियर में लाभ होगा। परिवार सहित धार्मिक यात्रा की पूरी योजना बन जाएगी। नीला व हरा रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत-लगभग 80 %

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
इस सप्ताह गुरुवार के बाद जॉब व व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नवीन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए यह उचित समय है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों के लिए लाभ का संयोग है। भाग्य प्रतिशत-75%

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
इस सप्ताह मंगल तुला व राहु के वृष में आने के बाद जॉब से सम्बन्धित कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जॉब में उत्तरदायित्व या स्थान परिवर्तन सम्बन्धित निर्णय लेंगे। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 85%

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है। शिक्षा में उन्नति का समय है। बैंकिंग व मीडिया जॉब के जातकों के जॉब परिवर्तन में सफलता की संभावना है। शनिवार को हेल्थ के प्रति सचेत रहना होगा। इस सप्ताह सुखद यात्रा कर सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 65%

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

इस सप्ताह जॉब में सफलता प्राप्त करेंगे । गुरुवार के बाद आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोंण से यह सप्ताह बहुत बेहतर है। नीला रंग शुभ है।श्री रामचरितमानस का प्रतिदिन पाठ करें।उड़द व मूंग का दान करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 60%

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
इस वीक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व शुक्र अचानक लाभ प्रदान करेंगे। घर या जमीन खरीदने के लिए बेहतर समय है। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करे । भाग्य प्रतिशत-  65%

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:

इस सप्ताह जॉब में कुछ परेशानी की संभावना है। इस वीक बुधवार के बाद धन आगमन से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीद सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।
भाग्य प्रतिशत-75%

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

गुरु व चन्द्रमा का गोचर बुधवार तक जॉब के लिए अनुकूल है। मंगल के तुला में आने के बाद व चन्द्र गोचर के परिवर्तन से बुधवार से कई रुके कार्य पूर्ण होना प्रारम्भ हो जाएंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह व्यवसाय में धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं। हनुमानबाहुक पढ़ते रहें।
भाग्य प्रतिशत- 75%

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

इस सप्ताह संतान के विवाह सम्बन्धित कार्य पूर्ण हो सकता है।परिवार सम्बन्धित कोई विशेष निर्णय लेने में थोड़े असमंजस में रहेंगे। जॉब में किसी नवीन कार्य के आगमन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ उन्नति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-85%

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

यह सप्ताह जॉब के लिए सफलता भरा होगा ।व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान बहुत ही फलीभूत होगा। इस वीक  स्वास्थ्य में विशेषकर नेत्र रोग से परेशानी आ सकती है। श्री रामचरितमानस का पाठ करते रहें। भाग्य प्रतिशत- 85%

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:

बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए समय अनुकूल हैं।यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शुभ है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन एक अन्न का दान करें।भाग्य प्रतिशत-80 %

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर