आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2020: सिंह-कर्क राशि के जातकों को ये रंग दिलाएगा सफलता, दाल का दान करें वृश्चिक वाले

आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2020: आज सिंह व मीन राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी ।उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

horoscope daily astrology aaj ka rashifal 14 October 2020 today in hindi
आज का राशिफल Today rashifal 14 October, 2020  
मुख्य बातें
  • आज शिव पूजा का विशेष महत्व है।
  • आज 11:49am के बाद त्रयोदशी भी है।
  • तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज 11:49am के बाद त्रयोदशी भी है। शिव पूजा का विशेष महत्व है। आज सिंह व मीन राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी ।उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज के ग्रह गोचर का लाभ कन्या व कुम्भ राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 14 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर सुखद स्थिति बन सकती है।छात्र अपने प्रयास में कमी मत होने दें। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज धार्मिक क्रिया कलापों से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर हर्ष रहेगा। गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।  कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। मीन व कर्क राशि के मित्र की सहायता से कई कार्य बनेंगे। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आज व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उच्चाधिकारियों के सहयोग से जॉब में प्रगति करेंगे। बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज मैनेजमेंट फील्ड के जातक जॉब सम्बन्धी कोई नया निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।  

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के जातक जॉब चेंज करने का विचार बनाएंगे। किसी संत के आशीर्वाद से खुश रहेंगे।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज जॉब में किसी बात को लेकर  तनाव से बचें।छात्र अपने आत्मबल को बनाए रखें। पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक का दान करें। यात्रा का निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। जॉब में कोई अधीनस्थ कर्मचारी समस्या दे सकते हैं। हरा रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कार्य हो सकता है। मित्रों का सहयोग लाभप्रद है। हरा रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज अन्न दान करें।                    

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्रमा छात्रों को शिक्षा में सफलता दिलाएंगे। राजनीति में अपने आपको विवादों से दूर रखें। पीला रंग शुभ है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर