राशिफल, 22 June 2020: मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति न करें लापरवाही, जानें अपना आज का राशिफल

राशिफल: मेष राशि के जॉब में प्रगति है। कन्या राशि वालों को उदर विकार से कष्ट हो सकता है। धनु राशि वालों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। वृष राशि को धन का आगमन होगा।

aaj ka rashifal 22 june 2020 astrology prediction for zodiac signs today horoscope daily:
aaj ka rashifal 22 june 2020 
मुख्य बातें
  • आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कुंभ राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा मिथुन राशि में आ चुके हैं। सूर्य मिथुन में पहले से हैं। शेष ग्रह स्थितियं पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुंभ राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं....

पढ़ें 22 जून का राशिफल (Aaj ka Rashifal)


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब में परिवर्तन का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का व्यय हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। कन्या राशि लाभ प्रदान करेगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व राहु इसी राशि में है। सूर्य व चन्द्रमा भी आज इसी राशि में है। जॉब में प्रगति होगी। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मिथुन गोचर आज थोड़ा संघर्ष देगा। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  सूर्य व चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  छात्र लाभन्वित होंगे।व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा आज परिवर्तन की तरफ दिमाग ले जा सकता है।स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर संघर्ष देगा। कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन का आगमन होगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मन धर्म कार्यों में लगेगा। संतान को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: किसी रिश्ते को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा लाभ देंगे। सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा आपको सफल करेंगे।  मंगल व चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज चन्द्र गोचर स्वास्थ्य में हानि दे सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर