Dal Dhokli Recipe: कुछ ही देर में बनकर तैयार हो जाती है दाल ढोकली, स्वादिष्ट के साथ है हेल्दी भी

Dal Dhokli Banane Ki Vidhi: अगर आप घर पर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप दाल ढोकली बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। जानें- इसे बनाने की पूरी विधि।

Dal Dhokli
Dal Dhokli 

राजस्थानी और गुजराती डिश को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। एक ऐसी डिश है जो दोनों ही जगह बनाई जाती है लेकिन दोनों जगह इसे बनाने का तरीका काफी अलग है। आज हम आपको बता रहे हैं इस डिश को राजस्थानी तरीके से बनाने की विधि। अरहर की दाल से बनने वाली ये दाल ढोकली काफी स्वादिष्ट होती है। यह बहुत जल्द और आसानी से बनती है इसके साथ ही यह काफी हेल्दी भी होती है।

इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • आधा कप अरहर दाल
  • आधा कप गेंहूं का आटा
  • 1 कप पानी आटा गूथने के लिअ
  • आधा चम्मच अजवाइन
  • आधा चम्मच बेसन
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच धनिया
  • नमक (स्वादानुसार)
  •  आधा चम्मच राई
  • 1 चम्मच जीरा
  •  7-8 कड़ी पत्ता
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  •  तेल (पकाने के लिए)
  •  पकाने के लिए पानी
  •  थोड़ा सा हरा धनिया

दाल ढोकली बनाने की विधि

अरहर की दाल को धोकर इसे भिगो कर रख लें। दाल को करीब आधे या एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इसके बाद दाल में स्वादानुसार नमक डालकर उसे पकने के लिए रख दें। दाल को इतना पका लें कि वो अच्छी तरह गल जाए। 

ऐसे तैयार करें ढोकली

ढोकली बनाने के लिए एक बर्तन में आटा, बेसन, 1/4 चम्मच नमक (स्वादानुसार), अजवाइन और घी डालकर इसका नरस आटा गूथ लें। इसके बाद आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

  • थोड़ा सा आटा लेकर इसकी गोल लोई बना लें।
  • इसे रोटी की तरह बेल लें, जिसके लिए थोड़े से सूखे आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  •  आटे को चौरस खानों में काट लें।
  • इन कटी हुई पट्टियों को एक बर्तन में पानी लेकर उबाल आने तक पका लें।
  •  इसे करीब 10-12 मिनट तक पकाएं और बीच- बीच में इसे चलाते रहें।

तैयार करें दाल का मसाला

  • एक पैन में घी गर्म करें।
  • गर्म घी में हींग, जीरा, करी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल लें। इस मसाले में कटे हुए टमाटर डालें।
  • इन टमाटरों को पकने तक अच्छी तरह भून लें।
  • मसाला तैयार होने पर इसे दाल में मिला लें।

अब इस पकी हुई दाल में तैयार की गई ढोकली को मिक्स कर दें और इसे धीमी आंच पर रखकर पकने के लिए रखे दें। इसे लगातार चलाते रहें। 5-7 मिनट पकाने के बाद इसे धनिया से सजाकर गरमा गरम सर्व करें। 

अगली खबर