Ganesh Chaturthi 2022 Laddu: इस गणेश चतुर्थी घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू, ट्राई करें ये आसान सीक्रेट रेसिपी

Easy Recipe Of Besan Ke Laddu: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करते वक्त कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। इन्हीं में से एक भोग बेसन का लड्डू है। इसे घर में बनाना बेहद आसान है। बेसन के लड्डू हर किसी को पसंद होते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन बेसन के लड्डू बनाकर गणपति बप्पा को प्रसन्न करें।

Besan Ke Laddu Recipe, Ganesh Chaturthi 2022
गणेश चतुर्थी 2022 के दिन बनाएं बेसन के लड्डू 
मुख्य बातें
  • भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल गणेश चतुर्थी मनाई जाती है
  • इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है
  • इस दिन भगवान श्री गणेश को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं

Ganesh Chaturhti 2022 Besan Laddu: गणेश चतुर्थी का उत्सव इस साल 31 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन भगवान श्री गणेश को कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। उनमें से एक भोग बेसन का लड्डू है, जो भगवान गणेश को अति प्रिय हैं। ऐसे में गणेश जन्मोत्सव में बेसन के लड्डू घर पर जरूर बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान है। बेसन के लड्डू का हर त्योहारों में विशेष महत्व होता है। बेसन के लड्डू को कुछ आसान ट्रिक अपनाकर घर पर ही बना सकते हैं। आइए जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री ( Ganesh Chaturthi 2022 Laddu)

घर पर बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन, घी, चीनी का बूरा, कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, बारीक कटा मखाना व इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022: चावल सहित इन चीजों के इस्तेमाल से ऐसे तैयार करें इको फ्रेंडली बप्पा, बढ़ेगा पर्व का महत्व

जानिए बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा घी लेकर गर्म करें। फिर इसमें अपने आवश्यकतानुसार बेसन डालें और भूनें। जब तक बेसन घी के साथ मिल न जाए तब तक इसे चलाते रहें। अगर भूनते हुए बेसन में घी की कमी दिखे तो घी जरूर डालें। जितना घी डलेगा स्वाद उतना अधिक बढ़ेगा। करीब 20 से 25 मिनट के बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा, लेकिन तब भी बेसन को भूरा होने दें और लगभग आधे घंटे के लिए भूनें। जब बेसन का रंग बदल जाए तो इसे एक बर्तन में निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें। अब कटे हुए बादाम, पिस्ता काजू, बारीक कटा मखाना इन सबको घी में अच्छे से भून लें। अब चीनी और इलायची को ब्लेंडर में डाल कर पीस लें। बेसन के ठंडे होने के बाद इसमें पीसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब लड्डू को गोल आकार में बनाएं। बेसन के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हो जाएंगे। इसे गणेश जी को भोग लगाने के बाद सबको प्रसाद के रूप में बांटे।

Also Read- Ganesh Chaturthi 2022: ऑनलाइन गणपति खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें ध्यान

अगर बेसन के लड्डू सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। जैसे बेसन के लड्डू बनाते वक्त पूरा घी एक साथ कढ़ाई में नहीं डालना चाहिए। पहले थोड़ा सा घी डालें, फिर बेसन भूनते- भूनते थोड़ा- थोड़ा करके जरूरत के हिसाब से घी डालते रहें। इसके अलावा बेसन के लड्डू तैयार हो जाने के बाद उन्हें प्लास्टिक के डिब्बे में स्टोर करके फ्रिज के अंदर तुरंत न रखें। इसे थोड़ी देर बाहर ही रहने दें। फ्रिज के अंदर तुरंत रखने से बेसन के लड्डू हार्ड हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

अगली खबर