Ganesh Chaturthi Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बिना पकाए बनाएं मोदक, भोग के लिए इस तरह तैयार करें मिठाई

Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के मौके पर हर घर में अलग-अलग तरीके से मोदक बनाए जाते हैं। इस दिन गणपति जी को मोदक का भोग लगाया जाता है। वहीं यहां बताए गए मोदक रेसिपी से आसानी से घर पर बना सकते हैं।

Modak Recipe
गणेश चतुर्थी पर बिना पकाए बनाएं मोदक 
मुख्य बातें
  • गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
  • इस साल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाया जाने वाला है।
  • घर पर इन आसान रेसिपी से बनाएं मोदक।

गणेश चतुर्थी के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर अलग-अलग तरह के व्यंजन और पकवान बनाए जाते हैं और भगवान को उनका भोग लगाया जाता है। जिस तरह जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री और शिवरात्री पर शिव जी को भांग-धतूरा और बेल पत्र चढ़ाकर प्रसन्न किया जाता है। ठीक उसी तरह भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया जाता है।

गणेशजी को मोदक के लड्डू बड़े प्रिय हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन मोदक कई तरह से बनाया जाता है। यूं तो लोग प्रसाद और भोग के लिए हाथों से मोदक बनाना पसंद करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हाथों से पूरी श्रद्धा और भक्ति से जब प्रसाद बना कर प्रभु को चढ़ाते हैं तो उसका फल ज्यादा मिलता है। ऐसे में आज मोदक बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से सीख सकते हैं।

रवा मोदक रेसिपी- सूजी और दूध को आटे की तरह गूंथ लें और इसमें नारियल और गुड़ वाला भरावन भर कर इसे मोदक का शेप दें। अब इसे आप भाप में पका कर डीप फ्राई कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by foodoba (@foodoba) on

पारंपरिक मोदक रेसिपी- चावल के आटे को गर्म पानी में भिगो कर ढंक दें। इधर गुड़ और ताजे नरियल को घिस कर एक साथ पकाएं। इसके बाद में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें। अब चावल को आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद इस आटे में गुड़-नारियल का भरावन भर कर मनचाहा शेप दें। अब इसे स्टीम कर पका लें। चाहें तो इसे तल भी सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Reena Kapoor (@foodiezzkitchen) on

मोदक पेड़ा- मोदक पेड़ा बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप खोआ, पिसी चीनी और केसर लेकर मिला कर खूब गूंथ लें। इसके बाद इसे पेड़े का आकार दें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhawna Maharshi | pansnovens (@pansnovens) on

चॉकलेट मोदक- चावल या सूजी के आटे में चॉकलेट का भरावन से अलग तरह का मोदक बना सकते है। इसके लिए चॉकलेट को घिस लें और उसे कंडेंस्ड मिल्क के साथ मिलाएं। इसके बाद इसमें मनपसंद बिस्कुट का बूरा मिला कर इसका मिश्रण तैयार करें। अब इसे आटे में भर कर भाप में पका लें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by The FoodStop (@foodstop9) on

ड्राई फ्रूट्स मोदक- इसमें आपको मन पसंद आटे में पीसी चीनी में मिक्स ड्राई फ्रूट्स को भरें और इसे भाप में पका कर तल लें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Want A Spoonful? (@want_a_spoonful) on

नारियल मोदक विथ चॉकलेट कोटेड- इसे आप आसानी से घर बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आपको कंडेस्ड मिल्क में नारिकय के बूरे को पकाना होगा। इसे तब तक पकाते रहे जब तक कि यह मिश्रण जैसा न हो जाए और अब इसे मोदक का आकार दें। शेप देने के बाद आप इस पर पिघली हुई चॉकलेट डाल दें। इस तरह आपका नारियल मोदक विथ चॉकलेट कोटेड तैयार है।

अगली खबर