Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर बनाएं टेस्टी मालपुआ, शिव-पार्वती को लगाएं शुद्ध घी के मालपुए का भोग

Malpua Recipe for Hartalika Teej 2021: इस साल हर तालिका तीज 09 सितंबर के दिन पड़ रही है। भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित इस पवित्र तिथि पर मालपुए का भोग लगाना चाहिए। 

Hartalika teej recipe, hartalika teej recipes, hartalika teej par kya banaye, hartalika teej par kya banaya jata hai, malpua recipe in hindi malpua recipe, malpua recipe in hindi written, malpua simple recipe in hindi, simple malpua recipe in hindi,
हरतालिका तीज पर बनाएं मालपुआ (Pic: Istock)  
मुख्य बातें
  • हरतालिका तीज पर घर में बनाएं टेस्टी मालपुआ। 
  • कुछ ही मिनटों में बन कर तैयार हो जाता है यह व्यंजन।
  • शिव-पार्वती को हरतालिका तीज पर लगाएं मालपुए का भोग। 

Hartalika Teej Special Malpua Recipe: सनातन हिंदू धर्म में तीज के व्रत का विशेष महत्व है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। भगवान शिव तथा माता पार्वती के भक्तों के लिए यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। इस दिन लोग विधि अनुसार भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करते हैं। इसके साथ हरतालिका तीज पर लोग अपने घरों में मिठाइयां बनाते हैं और देवी-देवता को भोग लगाते हैं।

भारत में किसी भी व्रत, पर्व और त्योहार की शोभा स्वादिष्ट व्यंजनों तथा मिठाइयों के साथ बढ़ती है। व्यंजनों और मिठाइयों के बिना किसी भी पर्व का मजा अधूरा है। हरतालिका तीज के शुभ पर्व पर चार चांद लगाने के लिए अपने घर में मालपुआ बनाएं और भगवान शिव तथा माता पार्वती को शुद्ध घी में बने मालपुए का भोग लगाएं। 

Hartalika Teej Recipe, Malpua Recipe in Hindi, मालपुआ रेसिपी 

मालपुआ बनाने की सामग्री: 

मालपुआ बनाने के लिए: 

1. मैदा- 1/2 कप
2. सूजी- 1 कप
3. मीठा गाढ़ा दूध- 1/2 कप
4. बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
5. पानी- 1 कप 
6. पिस्ता 5-6
7. घी
8. इलायची- पिसी हुई- 3-4 
9. सौंफ- पिसी हुई- 1 चम्मच

चाशनी बनाने के लिए:

1. चीनी- 1 कप
2. पानी- 1.5 कप

मालपुआ की रेसिपी 

  1. मालपुआ बनाने के लिए एक बाउल लें, अब उसमें मैदा, इलायची, सौंफ, सूजी और बेकिंग पाउडर डाल कर सभी सामग्री को अच्छे से मिला दें। 
  2. फिर इस बाउल में दूध और पानी के मिश्रण के साथ मैदे के मिश्रण को फेंटते रहें। यह पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा ना ज्यादा पतला होना चाहिए। अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  3. तब तक चाशनी बनाने के लिए पानी में चीनी मिला दें और इस मिश्रण को उबाल लें। 
  4. अब एक कढ़ाई लें और लो फ्लेम पर कढ़ाई को गर्म कर लें। जब कढ़ाई गर्म हो जाए, तब उसमें मालपुआ तलने के लिए करीब 1 इंच की गहराई तक घी डाल दें। 
  5. जब घी गर्म हो जाए तब एक बड़ा पेस्ट लीजिए फिर इसे गोल आकार देते हुए घी में फ्राई कर लीजिए। पुए को दोनों तरफ से अच्छे से पका लीजिए। जब मालपुए का दोनों साइड लाल हो जाए तब उसे निकाल लीजिए। ऐसे करके सारे मालपुए तल लें। 
  6. अंत में सभी मालपुए को चाशनी में डाल दीजिए। 
  7. सर्व करने के लिए मालपुए को एक सुंदर प्लेट में सजा कर रख दें। इसके साथ एक कटोरी में रबड़ी रख दें और पिस्ता के साथ मालपुए को गार्निश करें 

हरतालिका तीज पर आप सुखे मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं। इसके साथ आप चाशनी वाले मालपुए का भी भोग लगा सकते हैं। 
 

अगली खबर