Atta Kaise Gunthe: आटा गूंथने का सही तरीका क्या है, जानें बेहद नरम और फूली-फूली रोटियां बनाने की ट्रिक

Aata guthne ka Tareeka (How to knead dough): यदि आप की रोटियां सॉफ्ट और फूली हुई नहीं बन पाती हैं, तो आपको सबसे पहले आटा गूंथने का सही तरीका जान लेना चाहिए।

ow to knead perfect chapati dough in hindi, chapati Ka Aata guthne ka Sahi tarika, how to knead perfect dough for roti, Aata guthne ka Sahi tarika
आटा गूंथने का सही तरीका 
मुख्य बातें
  • सही तरीके से आटा गूंथने से रोटी सॉफ्ट और फूली हुई बनती हैं
  • आटा गूंथने के लिए आप गुनगुने पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है
  • जानें आटा गूंथने का आसान तरीका

How to knead dough: सॉफ्ट और फूली रोटियां किसे पसंद नहीं होती। लेकिन कुछ महिलाओं से ऐसी रोटियां नहीं बन पाती है। क्या आपकी भी रोटियां फूली और सॉफ्ट नहीं बन पाती है। अगर हां, तो आपको अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने वाले है, जिसे अपनाने के बाद आप बहुत ही सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां बनाकर अपने परिवार के सदस्यों को खिला सकती है। तो आइए सबसे पहले आटा गूंथने का सही तरीका जान लें।

जानें आटा गूंथने का सही तरीका 

1
Section
रोटी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथें
STEP 1
सॉफ्ट और फूली हुई रोटियां बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में पानी डालकर उसे गैस पर गर्म करने के लिए डाल दें। जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए, तो उससे गैस से उतार लें।
STEP 2
अब एक बर्तन में आटा को रखकर उसमें गर्म पानी का हल्का हल्का छींटा डालकर आटा गूंथ लें।
STEP 3
आटा गूंथते समय बीच में 1 सेकेंड के लिए रुक जाएं। उसके बाद बाद फिर से आटा गूंथें। ऐसा 2 से 3 बार करें।
STEP 4
जब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो उसे सॉफ्ट कपड़े से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
STEP 5
0 मिनट बाद गूंथे गए आटा से लोई बनाकर उसकी रोटी बनाएं। ऐसे आटे से बेहद नरम और फूली हुई रोटी बनेगी।
2
Section
पूरी बनाने के लिए ऐसे गूंथे आटा
STEP 1
पूरी के लिए आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आप दूध को एक बर्तन में रखकर गैस पर गर्म करें।
STEP 2
जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तो उसे गैस से उतार लें। अब एक बर्तन में आटा डालकर उसमें पानी की जगह थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर गूंथे।
STEP 3
जब आटा गूंथ जाए, तो उसकी लोई बनाकर पूरी बेलें और बाद में उसे तल लें।
अगली खबर