Bhindi Recipe: भाग्यश्री ने बताई कुरकुरी भिंडी बनाने की रेसिपी, जानें क्या है उनका इस सब्जी को बनाने का सीक्रेट तरीका

Bhagyashree kitchen Tips: भाग्यश्री अक्सर सोशल मीडिया पर हर तरह की ज्ञानवर्धक बातें शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने कुरकुरे भिंडी की सब्जी बनाने का सबसे अच्छा तरीका बताया है।

 how to make crispy bhindi ki sabzib, How to make perfect bhindi ki sabzib, Bhagyashree bhindi ki sabji kaise banate hain, How to make bhindi ki sabji in Bhagyashree style
ग्यश्री कैसे बनाती है भिंडी की सब्जी 
मुख्य बातें
  • भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अक्सर किचन टिप्स शेयर करती रहती है
  • भिंडी की कुरकुरी सब्जी बनाने के लिए भाग्यश्री ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं
  • जानें कैसे बनाती है भाग्यश्री भिंडी की टेस्टी सब्जी 

Bhagyashree kitchen Tips: भाग्यश्री बॉलीवुड एक बेहद खूबसूरत अदाकारा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ज्ञानवर्धक बातें बताती रहती हैं, चाहे वह हेल्थ से रिलेटेड हो या फिर खाने से। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुरकुरे भिंडी की सब्जी बनाने का सबसे अच्छा तरीका बताया है। आपको बता दें, इस तरीके से भिंडी अपना प्राकृतिक रंग भी नहीं खोता है और सब्जी के सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। यदि आप भिंडी खाने के शौकीन है, तो आपको भाग्यश्री के बताएं गए टिप्स को एक बार जरूर फॉलो करना चाहिए। तो चलिए जान लें भाग्यश्री कुरकुरे भिंडी की सब्जी कैसे बनाती हैं।

भाग्यश्री से सीखें कुरकुरी भिंडी बनाने के टिप्स

1. भाग्यश्री भिंडी की सब्जी बनाते समय उसमें पहले नमक नहीं डालती है। उनका मानना है ऐसा करने से भिंडी चिपचिपा हो सकती है।

2.  भिंडी की सब्जी में नमक डालने से पहले इसे फ्राई जरूर करें। भिंडी के नरम होने के बाद ही उसमें प्याज, मसाला या नमक डालें। 

3. भिंडी का रंग हरा बनाए रखना चाहते हैं, तो उसे बनाते वक्त ना ढके। ऐसा करने से भिंडी को पकने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन उसका रंग नहीं बदलता।

भाग्यश्री के अनुसार भिंडी के पोषक तत्वों को मौजूद रखने के लिए उसे ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए।

अगली खबर