Delicious 'Mango Pancake' Recipe: चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं, तो खाने में जरूर बनाएं 'मैंगो पैन केक'

Delicious 'Mango Pancake' Recipe: 'मैंगो पैन केक' एक ऐसा स्वादिष्ट खाना है, जो एक साथ दो स्वाद का अनुभव कराता है। इसे बनाने में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है।

मैंगो पैन केक बनाने की रेसिपी
मैंगो पैन केक बनाने की रेसिपी  |  तस्वीर साभार: BCCL

Delicious 'Mango Pancake' Recipe: आम में ऑक्सीकरणरोधी तत्व (एंटीऑक्सीडेंट) पाया जाता है, जो हानिकारक तत्वों से शरीर की रक्षा करता है। आम खाने से चेहरे पर असमय झुर्रियां नहीं हो पाती है। ये चेहरे की चमक बरकरार रखने में मदद करता है। इसी प्रकार अंडा भी हमारे चेहरे और शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। 'मैंगो पैन केक' एक ऐसा स्वादिष्ट खाना है, जिसमें अंडा और आम दोनों होता है। इसे आप स्कूल लें जाने के लिए बच्चों को लंच में भी दे सकते है। इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती है। यहां आप देख सकते है, 'मैंगो पैन केक' बनाने की रेसिपी।

'मैंगो पैन केक' बनाने की सामग्री: मैंदा-1 कप, चीनी- 1/3 कप, अंडा- 1, दूध- 1/3 कप, 
कटा हुआ आम- 1 कप, तेल, दालचीनी पाउडर-3/4टेबलस्पून, 
आम कटा हुआ (सजाने के लिए)
'मैंगो पैन केक' बनाने की विधि
1. 'मैंगो पैन केक' बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैंदा को रख लें। 
2. मैदा में अंडा, दूध डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
3. 10 से 15 मिनट के लिए उसे छोड़ दे।
4. अब एक आम को काटकर उसे अच्छी तरह से पीस लें।
5. तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर उसे गर्म करे।
6. जब तवा अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उस पर बनाए गए 'मैंगो पेन केक' के घोल को डालकर फैला दें।
7. जब वह पक जाए, तो उसे एक प्लेट में निकाल दें।
8. सजाने के लिए उसके ऊपर दालचीनी का पाउडर और कटे हुए आम डाल दें।
    
'मैंगो पैन केक' बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें:

1. 'मैंगो पैन केक' बनाते समय सबसे पहले तवे पर थोड़ा सा तेल जरूर डालें।
2. इसे बनाते समय दूध की मात्रा हमेशा मैदा के अनुसार डालें।
3. 'मैंगो पैन केक' के घोल को ज्यादा पतला ना बनाएं।

अगली खबर