Rava Dosa Recipe: इस विधि से बनाएं क्रिस्‍पी रवा डोसा, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का करेगा मन 

रेसिपी
Updated Jan 25, 2020 | 07:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

instant rava dosa recipe: आपने कई तरह के डोसे खाएं हैं जिसमें से मसाला डोसा या फिर रवा डोसा बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। अगर आप घर पर रवा डोसे की रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो पढ़ें.... 

Rava Dosa
Rava Dosa (Image: happyfoodiee)  |  तस्वीर साभार: Instagram

रवा डोसा या इंस्टेंट रवा डोसा एक बहुत ही स्वादिष्ट और कुरकुरी सूजी की रेसिपी है जो साउथ इंडिया में बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है। यह चावल के आटे और सूजी से बनाया जाता है जिसे सांभर और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। 

रवा डोसा के बैटर को कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक रखना होता है। तैयार डोसे को आप नाश्‍ते में या फिर लंच बॉक्‍स में बच्‍चों को दे सकती हैं। रवा डोसे को टमाटर की चटनी या  मूंगफली की चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकती हैं। अब आइये जानते हैं दक्षिण भारतीय व्यंजनों में एक सबसे ज्‍यादा चाव से खाये जाने वाले व्यंजन की रेसिपी जानते हैं... 

सामग्री- 

  • 1 कप महीन सूजी
  • 1/2 कप चावल का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/8 छोटा चम्मच सोडा बाई कार्ब 
  • 2 1/2 कप छाछ
  • 1 टीस्पून कटी हुई बारीक धनिया 
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

बनाने की विधि- 

डोसा जब सिक जाए तब इसे मोड़ें और तवे से डोसा उतारें और या नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमा गरम परोसें।

अगली खबर