Tasty And Yummy 'Veg Momos' Recipe: चाइनीज़ खाने का मन है, तो नाश्ते में बनाए 'वेज मोमोज'

Tasty And Yummy 'Veg Momos' Recipe: 'वेज मोमोज' एक चाइनीज़ खाना है। इसे बनाने में 'वेजिटेबल का इस्तेमाल' किया जाता है।

 'वेज मोमोज' बनाने की आसान रेसिपी
'वेज मोमोज' बनाने की आसान रेसिपी  |  तस्वीर साभार: BCCL

Tasty And Yummy 'Veg Momos' Recipe: आजकल लोगों को चाइनीज़ खाना बहुत पसंद आता है। अक्सर लोग इसे खाने के लिए बाजार में जाते है। 'वेज मोमोज' बहुत ही चटपटा खाना है। इसे बनाने में ग्रीन वेजिटेबल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ती है। मोमोज को आप हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यदि आपके घर में कोई गेस्ट आए, तो उनके नाश्ते के लिए भी आप मोमोज का इस्तेमाल कर सकते है। यहां आप देख सकते है, 'वेज मोमोज' बनाने की आसान रेसिपी।

'वेज मोमोज' बनाने की सामग्री:  तेल, मैदा, पानी, प्याज बारीक कटा हुआ, गाजर बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, हरा धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर और नमक।

 'वेज मोमोज' बनाने की विधि:

1. 'वेज मोमोज' बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।

2. अब उसमें मैदा और तेल डालकर उसे मिला लें।

3. मैदा और तेल अच्छी तरह मिल जाने के बाद उसे पानी के साथ गूथ कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

4. दूसरी तरफ एक पैन में तेल डालकर उसे चूल्हे पर गर्म करें।

5. अब उसमें सारी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह भूनें।

6. मोमोज मोल्ड में पानी डालकर उसे गर्म करें।

7. अब आटे को छोटे आकार में बेल कर मोमोस की सामग्री इसमें भरकर उसे मोल्ड में डाल दे।

8. जब वह अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे गरमा गरम चटनी के साथ सर्व करें।

 'वेज मोमोज' को सर्व करने का तरीका:

1. 'वेज मोमोज' को हमेशा गर्म ही सर्व करे, ठंडा होने पर उनकी परतें मोटी होने लगती हैं।

2. मोमोज को हमेशा तीखी चटनी के साथ सर्व करें।

3. मोमोज को आप हमेशा नाश्ते में सर्व करें।

अगली खबर