Vegetable Soup: बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी वेजिटेबल सूप, हेल्दी के साथ है स्वादिष्ट भी

Vegetable Soup: बच्चों के लिए सब्जी से बना सूप उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे न केवल उन्हें पोषण मिलता है, बल्कि पेट भी साफ रहता है। दरअसल, सब्जी का सूप फाइबर से भरपूर होता है, जिससे कब्ज बनने की शिकायत नहीं होती और पाचन भी मजबूत रहता है।

Vegetable Soup For Kids
Vegetable Soup 
मुख्य बातें
  • सब्जी के सूप से बच्चों को पाचन रहेगा मजबूत
  • कब्ज की समस्या भी होती है दूर
  • सब्जी के सूप से बच्चे को मिलते हैं सभी जरूरी पोषक तत्व

Vegetable Soup: सेहत के लिए वेजिटेबल सूप बहुत फायदेमंद होता है। ये बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, बड़े तो कई अन्य चीजें भी खा सकते हैं, लेकिन बच्चों को कुछ खिलाना बड़ा मुश्किल काम होता है। दरअसल, बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाया जाना चाहिए, जो उन्हें खाने में स्वादिष्ट भी लगे और जो बच्चे के शरीर को पोषण भी दे। इसके लिए वेजिटेबल सूप अच्छा विकल्प हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं सब्जियों से सूप बनाने की विधि और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में। तो चलिए जानते हैं-

Also Read: Dal Ka Paratha: बची हुई दाल से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, घर पर ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

बच्चों के पोषण के लिए ऐसे बनाएं सब्जी का सूप

​सूप बनाने की सामग्री

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए चाहिए-

ब्रोकली
बीन्स
गाजर
स्प्रिंग प्याज
शिमला मिर्च
नमक
लहसुन
मक्खन
काली मिर्च
कॉर्नफ्लोर

​बच्चों के लिए वेजिटेबल सूप बनाने की विधि

सूप बनाने के लिए एक प्रेशर कूकर में एक गिलास पानी को गर्म करें। अब सारी सब्जियों को इस पानी में डाल दें। फिर सब्जियों को अच्छे से चलाकर कूकर के ढक्कन को बंद कर दें। ध्यान रखें कि 3 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर एक पैन में मक्खन डालकर इसे पिघला लें। फिर कम आंच पर इसमें स्प्रिंग प्याज और लहसुन डालकर भून लें। प्याज और लहसुन के भुन जाने के बाद इसमें उबली हुई सब्जी डाल दीजिए। इस सब्जी को उबाल आने तक पकाएं फिर इसमें नमक-मिर्च डालकर चलाएं और एक बर्तन में दो-तीन चम्मच कॉर्नफ्लोर पानी में डालकर मिला लें और लीजिए तैया है आपका सूप। अब हल्का ठंडा करके बच्चे को पिला दीजिए। 

Also Read: Bael Jam Recipe: बहुत फायदेमंद है बेल का जैम, घर पर ऐसे करें तैयार, स्वाद में भी है कमाल

सब्जी के सूप के फायदे

सब्जी का सूप बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जिससे पाचन अच्छा बना रहता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही सब्जियों के सूप से बच्चों को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसलिए आप नियमित रूप से बच्चों को सब्जी से बना सूप पिला सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)


 

अगली खबर