Krishna Janmashtami 2020: जन्माष्टमी पर ऐसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न, भोग के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान

Janmashtami Recipe 2020:कृष्ण जन्माष्टमी इस बार 12 अगस्त को मनाया जाने वाले हैं। इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उनकी पसंदीदा भोग बनाए जाते हैं। भोग के लिए दही और मक्खन से जुड़ी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Krishna Janmashtami recipes
जन्माष्टमी पर ऐसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न 
मुख्य बातें
  • कृष्णा जन्माष्टमी हर साल जोर-शोर से मनाया जाता है।
  • श्रीकृष्ण के लिए भोग में दूध से बने भोग जरूर होने चाहिए।
  • इस बार जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को चढ़ाएं ये खास भोग

पूरे देश में कृष्णा जन्माष्टमी जोर-शोर से मनाया जाता है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त 2020 को मनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है, इस दिन कार्यक्रम से लेकर भोग में बनने वाले व्यजंन भी खास होते हैं। कान्हा को दूध और दूध से बनी चीजें ही सबसे ज्यादा पसंद थीं। इसलिए उनके भोग में दूध से बने भोग जरूर होने चाहिए। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसाद या भोग के लिए घर पर बनाने के लिए ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। 

धनिया पंजीरी 
इसे बनाने के लिए करीब सौ ग्राम दरदरा धनिया पाउडर लें। साथ ही 3 टेबल स्पून घी, आधा कम मखाना, आधा कप पीसी चीनी, घिसा हुआ नारियल, कुछ कटे हुए काजू ,बादाम, चिरौंजी ले लें। इसके बाद एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर धनिया को सुगन्ध आने तक भून लें अब इसमें सभी कुछ मिला कर कुछ देर और भूनें और नीचे उतार कर चीनी मिला लें। भोग लगाने के लिए धनिया पंजीरी तैयार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Atharva's Kitchen (@atharvakitchen) on

चरणामृत या पंचामृत  
किसी भी पूजा में प्रसाद के रूप में चरणामृत बनाया जाता है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इसे खास तरीके में बनाएं। इसके लिए 500 ग्राम दूध,एक कप दही,एक चम्मच शहद,एक चम्मच घी, एक चम्मच गंगाजल पंचामृत में होना ही चाहिए। इसके साथ ही इसमें आप 100 ग्राम चीनी, चिरौंजी,मखाना भी डालें। अब इन सभी सामग्री को कच्चे दूध में मिला दें। वहीं आखिर में दही का इस्तेमाल करें। इस तरह आप चरणामृत को तैयार कर सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rishabh Kumar (@amateur.chef_) on

मखाने की खीर
मखाने की खीर सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले 250 ग्राम मखाना लेकर उसे हल्का भूरा होने तक एक कढ़ाही में घी डाल कर भून लें। अब करीब डेढ़ लीटर फुल क्रीम दूध लेकर इसमें मखाना को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। अब स्वाद अनुसार चीनी उबलते दूध में डाल दें। अगर आप चाहे तो इसमें अलग अलग तरीके की ड्राई फ्रूटस भी डाल सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amar Khera (@mtbwanderer_amar) on

श्रीखंड
इसे बनाने के लिए 500 ग्राम गाढ़ा दही ले और उसे कपड़ें में बांधकर कुछ देर लटका दें। इससे उसका सारा पानी निकल जाएगा और वह एकदम गाढ़ा हो जाएगा। अब इसमें 150 ग्राम आइसिंग शुगर,3 ग्राम इलाइची पाउडर,2 बूंद गुलाब जल, 5 ग्राम केसर, 10 ml दूध और ड्राई फ्रूटस को बारीक काट लें। इस तरह इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आपका श्रीखंड बनकर तैयार हो जाएगा।
 

अगली खबर