Lemon Rice Recipe: लेमन राइस घर पर बनाना आसान, जानिए पूरी रेसिपी, watch video

How to make Lemon Rice at home:लेमन राइस दक्षिण भारत का प्रसिद्ध खाना माना जाता है। इसे आप कम समय में बना कर कभी भी खा सकते हैं।

Lemon Rice Recipe
Lemon Rice Recipe  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली: लेमन राइस दक्षिण भारत का प्रसिद्ध खाना है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसमें नींबू का इस्तेमाल होने पर इसका स्वाद और भी दुगना बढ़ जाता है। यदि आपके घर में कोई नए मेहमान आए हैं और आप उन्हें चावल का कुछ स्पेशल बना कर खिलाना चाहते हैं, तो आप बहुत कम समय में किसी भी सब्जी के साथ लेमन राइस बनाकर सर्व कर सकते हैं। यहां आप देख सकते है, लेमन राइस बनाने का आसान तरीका।

लेमन राइस बनाने की सामग्री

  •  2 टेबलस्पून तेल
  •  1 टेबलस्पून काला सरसों
  •  2 टेबलस्पून चना दाल
  •  2 टेबलस्पून उड़द दाल
  •  5 से 6 करी पत्ता
  •  1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  •  2 टेबलस्पून मूंगफली
  •  नमक (स्वादानुसार)
  •  2 कप पक्का चावल
  •  2 टेबलस्पून नींबू का रस

लेमन राइस बनाने की विधि

  1.  लेमन राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर गर्म करें।
  2.  जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें तेल, काला सरसों, चना दाल, उड़द दाल और करी पत्ता डालकर उसे हल्का भुनें।
  3.  जब दाल हल्का भुन जाए, तो उसमें हल्दी और मूंगफली डालकर उसे भी हल्का भुनें।
  4. मूंगफली हल्का भुन जाए, तो उसमें नमक डाल दें।
  5.  जब सारी सामग्री हल्की भुन जाए, तो उसमें पका हुआ चावल डालें।
  6.  जब चावल सारी सामग्री के साथ अच्छी से मिल जाए, तो सबसे अंत में नींबू का रस डाल दें।
  7.  यदि आप तीखा खाना पसंद करते हैं, तो आप उसमें सुखी मिर्च भी डाल सकते हैं। इस तरह से आपका लेमन राइस बहुत कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा और आप गर्म-गर्म किसी भी सब्जी के साथ इसे सर्व कर सकते हैं।
     
अगली खबर