Sharad Purnima Kheer Recipe: शरद पूर्णिमा पर ऐसे बनाएं चावल की केसरिया खीर, पढ़ें बनाने का तरीका

रेसिपी
Updated Oct 13, 2019 | 12:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rice Kesar Kheer Recipe, Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत बरसता है। ऐसे में चावल की केसरिया खीर बनाएं। यहां देखें आसान रेसिपी... 

Sharad Purnima Kheer Recipe
Sharad Purnima Kheer Recipe (veggiewok)  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • घर में चावल की खीर का हमेशा एक विशेष स्थान होता है
  • शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाई जाती है
  • शरद पूर्णिमा की रात केसर की खीर बनाएं

घर में चावल की खीर का हमेशा एक विशेष स्थान होता है। चाहे कोई भी उत्‍सव या त्‍यौहार क्‍यों न हो बिना खीर के सबकुछ अधूरा सा होता है। ऐसे में अगर शरद पूर्णिमा का दिन हो तो खीर बनाना तो बनता ही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत बरसता है, जिस वजह से खीर बना कर बाहर रखी जाती है। 

ऐसे में हर कोई खीर का अमृत प्रसाद खाना चाहता है। यदि आप भी शरद पूर्णिमा में खीर की कोई रेसिपी सर्च कर रही हैं तो यहा सीखें चावल की केसरिया खीर की स्‍वादिष्‍ट रेसिपी... 

चावल की केसरिया खीर के लिये सामग्री

  • बासमती टूटा हुआ- (¼ कप (50 ग्राम)
  • चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
  • किशमिश - 2 बड़े चम्मच
  • बादाम - 10 से 12
  • काजू - 10 से 12
  • हरी इलायची - 5 से 6
  • केसर के धागे - 40 से 50 (थोड़े से दूध में भिगोए हुए)
  • दूध - 1 लीटर

केसरिया खीर बनाने की विधि- 

  1. 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर गरम होने के लिये गैस पर चढ़ा दें। 
  2. 10 से 12 बादाम लें, और छोटे टुकड़ों में काट लें। बादाम के 7 से 8 टुकड़े करें। 10 से 12 काजू लें, काजू को काट लें। 6 छोटी इलायची लें और उससे पाउडर बनाएं।
  3. बासमती चावल को धो लें और इसे 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। दूध में उबाल आने पर चावल डालें। नियमित अंतराल पर अच्छी तरह से हिलाएं।
  4. खीर को 10 मिनट तक पकाने के बाद उसमें कटे हुए मेवे डाल दें। गार्निशिंग के लिए थोड़े सूखे मेवे रखें। इसे नियमित रूप से हिलाएं और मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
  5. खीर के गाढ़ा हो जाने पर इसमें केसर मिला हुआ दूध डालें। उसके बाद इलायची पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से हिलाएं और 7 मिनट और पकाएं। 
  6. खीर तैयार है। इसमें आधा कप चीनी मिलाएं। चीनी घुलने तक धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं। खीर तैयार है।
  7. खीर को एक खूबसूरत बाउल में निकाल कर ड्राई फ्रूट से गार्निश करें। 

केसरिया खीर को चाहे तो गर्म या फिर फ्रिज में ठंड़ा कर के सर्व कर सकते हैं। आप इसे 2 से 3 दिन तक खा सकते हैं। यह खीर 4 से 5 सदस्यों को सर्व करने के लिए पर्याप्त है।

अगली खबर