Easy Cake Recipes : Almond cake बनाने की आसान रेसिपी, टेस्‍टी भी और हेल्‍दी भी

Almond Flour Cake banane ka tareeka : हेल्दी और टेस्टी आलमंड बेक्‍ड केक घर पर बनाना बहुत आसान है। देखें इस टेस्‍टी व हेल्‍दी रेस‍िपी को बनाने का तरीका।

How to make almond cake at home badam ka cake banane ka tareeka
badam ka cake banane ka tareeka 

केक खाना हर उम्र के लोगों को पसंद होता है और अगर वहआलमंड केक का हो तो क्या ही कहने। आलमंड केक बनाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है इसके लिए ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ती। आपके घर में मौजूद चीजों से ही आप इसे बेहतर तरीके से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर आलमंड केक कैसे बनाएं।

आलमंड केक बनाने के लिए आपको सबसे पहले 6 अंडों को तोड़कर उनके व्हाइट पार्ट को एक बाउल में और यलो पार्ट को एक बाउल में निकाल लेना है।
अब एग व्हाइट को बीटर की सहायता से अच्छी तरह से बीट कर लेना है जब तक कि वह फॉम के जैसा ना हो जाए। फिर यलो पार्ट में आधा कप शुगर डालकर इससे भी अच्छी तरह से फेंट लेना है। यलो पार्ट को फेंटने के बाद इसके अंदर डेढ़ कप बादाम पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

जब यह पूरी तरह से मिक्स हो जाए तब धीरे-धीरे एग व्हाइट वाले फॉम को इसमें मिलाते जाएं और जब यह पूरी तरह से मिल जाए तब इसमें एक चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट मिला दें। फिर इसे बेकिंग ट्रे में अच्छी तरह से सेट कर लें। अब इसके ऊपर कुछ कटे हुए बादाम से गार्निशिंग कर दें और इसे अवन में 175 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के लिए रख दें। आपका स्वादिष्ट हेल्दी आलमंड केक रेडी है। 

अगली खबर