Grape Jam Recipe: अंगूर का जैम कैसे बनाते हैं, देखें घर पर ग्रेप जैम बनाने की रेसिपी

अंगूर का जैम रेस‍िपी : ग्रेप जैम को आप बनाकर महीनों तक प्रिजर्व रख सकते हैं। इसे आप ब्रेड या रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Homemade Grapes Jam, Tasty Grapes Jam, Yummay Grapes Jam, Easy Grapes Jam, Instant Grapes Jam, Angoor Ka Jam, घर का बना ग्रेप जैम, ग्रेप जैम बनाने की विधि, आसान तरीके से बनाएं ग्रेप जैम, ग्रेप जैम बनाने का आसान तरीका, स्वादिष्ट ग्रेप जैम
Angoor Ka Jam 

Homemade Grapes Jam Recipe: जैम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह से पानी आने लगता है। बच्चे खासकर जैम के तो दीवाने होते है। उन्हें जैम और रोटी खाने को दे दिया जाए, तो वो एक बार भी खीने से मना नहीं करते है। वह बड़ी चाव के साथ उसे चट कर जाते है। लेकिन इन दिनों कोरोनावायरस के वजह से हम अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए मार्केट की चीजों को खरीद कर उन्हें नहीं दे रहे है। ऐसे में यदि आप खुद से ही घर में ग्रेप जैम बनाकर अपने बच्चे को दें, तो यह ना केवल उनको खुशी देगा बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएं रख सकता हैं। यदि आप अपने बच्चे को हेल्दी और खुश देखना चाहते हैं, तो घर में आसान तरीके से बनाएं ग्रेप जैम। यहां आप ग्रेप जैम बनाने का आसान तरीका देख सकते है।

ग्रेप जैम बनाने की सामग्री

- 500 ग्राम हरा अंगूर
- चीनी (स्वादानुसार)
- 1/4 टेबलस्पून साइट्रिक एसिड
- 1 चुटकी फूड कलर
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस

ग्रेप जैम बनाने की विधि

- हरे अंगूर के जैम बनाने के लिए सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह धो लें।

- अब मिक्सी में अंगूर और चीनी को अच्छी तरह पीस लें।

- जब अंगूर और चीने अच्छी तरह से पीस जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें।

- अब पीसे गए अंगूर के रस को एक छन्नी से छानकर उसके रस को अलग कर लें।

- अब एक बर्तन को गैस पर गर्म करें।

- जब बर्तन गर्म हो जाए, तो उसमें अंगूर के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

- जब अंगूर का रस हल्का पक जाए, तो उसमें साइट्रिक एसिड, नींबू का रस और चुटकी भर फूड कलर डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएं।

- जब अंगूर का रस गाढ़ा हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें।

- ठंडा होने के बाद अपने बच्चे को ब्रेड या रोटी के साथ सर्व करें।

अगली खबर