Potato Chaat Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी स्वीट पोटैटो चाट, पढ़ें पूरी रेसिपी

स्वीट पोटैटो चाट बनाने की व‍िधि : स्वीट पोटैटो चाट एक क्रिस्पी नाश्ता है। इसे आप चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं...

Sweet Potato Chaat Recipe How to make in market style in hindi video 2O2O
Potato Chaat Recipe 

आलू की बनी कोई भी रेसिपी लोगों को काफी पसंद आती है और जब आलू से बनी चाट की बात हो तो सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। पोटैटो चाट को आप चाय के साथ शाम के नाश्ते में बना कर खा सकते है। यह बहुत ही क्रिस्पी और यमी नाश्ता है। इसे बच्चे भी बहुत ही पसंद के साथ खाते हैं। यहां आप देख सकते हैं क्रिस्पी स्वीट पोटैटो चाट बनाने का आसान तरीका।

स्वीट पोटैटो चाट बनाने की सामग्री

- 2 उबला बारीक कटा आलू 
- तेल आवश्यकतानुसार
- कटा हुआ टमाटर
- कटा हुआ खीरा
- 2 टेबलस्पून मीठा चटनी (इमली की चटनी)
- 1 से 1/2 चम्मच धनिया की हरी चटनी
- 2 टेबलस्पून दही
- 1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर 
- 1/2 चम्मच लाल मिर्चा पाउडर 
- 1/2 चम्मच काला नमक 
- 1/2 चम्मच चाट मसाला 
- 1/4 चम्मच पानी पुरी मसाला 
- अनारदाना (सजाने के लिए)
- हरा धनिया (सजाने के लिए) 
- बारिश कटा हुआ प्याज (सजाने के लिए) 
- मैदा की पूरी (सजाने के लिए)
- मसाला चना दाल (सजाने के लिए) 
- भुजिया (सजाने के लिए)

स्वीट पोटैटो चाट बनाने की  विधि

- स्वीट पोटैटो चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबलें हुए आलू को तेल डालकर डीप फ्राई करें। 
- जब पोटैटो अच्छी तरफ फ्राई हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें।
- अब फ्राई आलू में हरी धनिया की चटनी, मीठी चटनी, सारे मसालें, बारीक कटा हुआ खीरा, बारीक कटा हुआ टमाटर, दही और अनार के दाने    डालकर उसे मिलाएं।
- जब सारी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए, तो ऊपर से सजाने के लिए बारीक कटा हुआ प्याज, मसाला चाट, सेव भुजिया और मैदा की बनी क्रिस्पी       पूरी डालकर सजाएं और चाय के साथ सर्व करें।

अगली खबर