Tomato Paratha Recipe: सुबह के नाश्तें में बनाएं टोमेटो पराठा यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

Tomato Paratha Recipe: टोमेटो पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे आप बनाकर आप लंच या डिनर दोनों में सर्व कर सकते हैं। जानिए इसे बनाने की रेसिपी

Tomato Paratha
Tomato Paratha 

नई दिल्ली. टोमेटो पराठा एक बहुत ही आसान रेसिपी है। जिसे आप कभी भी बनाकर लंच या डिनर में खा सकते हैं। इसे बनाकर आप बच्चे को लंच के तौर पर दे सकते है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। यदि आप कहीं बाहर से आए हो और आपको कुछ ज्यादा बनाने का मन न कर रहा हो, तो आप कम समय में टोमेटो पराठा बनाकर सॉस के साथ खा सकते है। 

टोमैटो पराठा बनाने की सामग्री

  1. 1 कप मैदा 
  2. 3 टेबलस्पून टमाटर (पीसा हुआ)
  3. नमक (स्वादानुसार)
  4. 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  5. 1/4 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  6. 1 टेबलस्पून साबुत जीरा 
  7. 1 टेबलस्पून चाट मसाला 
  8. 1 टेबलस्पून काली मिर्च पाउडर
  9. 1 टेबलस्पून हरा धनिया ( कटा हुआ)
  10. देसी घी ( पराठा सेकने के लिए)

टोमेटो पराठा बनाने की विधि

  • टोमेटो पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में टमाटर को अच्छी तरह घिस लें।
  •  जब टमाटर अच्छी तरह घिस जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल लें।
  •  अब एक बर्तन में मैदा, टमाटर, नमक, साबुत जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और कटा हुआ हरा धनिया पत्ता डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  •  जब सारी चीजे मिला जाएं, तो मैदा को अच्छी तरह गूंथ लें।
  • अब गूंथ  गए मैदा को 5-6 मिनट छोड़ दें।
  • अब दूसरी तरफ एक पैन को गैस पर गर्म करें।
  • जब पैन गर्म हो जाए, तो परांठे को किसी भी आकार का बेलकर भी डाल कर घी से सेंके और गर्म-गर्म सॉस के साथ सर्व करें।


 

अगली खबर