sabudana vada recipe : घर में साबूदाना वड़ा बनाने का शानदार और आसान तरीका जानने के लिए पढ़ें पूरी रेसिपी

साबूदाना वड़ा महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय व्यंजन है। जिसे नाश्ते के अलावा उपवास में भी खाया जा सकता है। देखें इसकी आसानी रेस‍िपी।

Maharashtra style Sabudana Vada recipe in hindi
Sabudana Vada recipe 

साबूदाना वड़ा मुंबई में काफी लोकप्रिय नाश्ता माना जाता है। इसे नाश्तें के साथ-साथ उपवास में भी बनाया जाता है। क्रिस्पी और चटपटा होने के कारण यह नाश्ता बच्चे और बड़े सभी को काफी पसंद आते हैं। इसे आप अपने बच्चों को शाम के नाश्ते में भी सर्व कर सकते है। अगर आपके घर कोई भी गेस्ट आए तो आप इसे नाश्ते के तौर पर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं साबूदाना वड़ा बनाने का आसान तरीका। जिसे बनाकर आप अपनों को कर सकते हैं खुश।

साबूदाना वड़ा बनाने की सामग्री

- 1 प्याज कटा हुआ
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- उबला हुआ घसा आलू 
- घसा ढोकला 
- ढोकला क्रम
-  भिगोया साबूदाना
- सेंधा नमक स्वादानुसार 
- हरा धनिया पत्ता 
- पिसा हुआ बादाम
- चीज (वड़ा में भरने के लिए)
- नमक डाला हुआ दही (सजाने के लिए)
-  सेव भुजिया (सजाने के लिए)
- अनारदाना (सजाने के लिए) 

साबूदाना वड़ा बनाने की विधि

- साबूदाना वडा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता को बारीक काटकर एक बर्तन में रख लें।
- अब उबला घसा आलू, घसा हुआ ढोकला, भिगोया साबूदाना, सेंधा नमक और पिसा हुआ बादाम डालकर उसे हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
- वड़ा में भरने के लिए चीज़ डालकर उसका गोलाकार बना लें और ओवन में 8 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- वड़ा को सर्व करने के लिए एक प्लेट में नमक डाली हुई दही, सेव भुजिया, ढोकला क्रम, अनारदाना और धनिया के पत्ते डालकर उसे नाश्ते के तैर पर   गर्म गर्म सर्व करें।

अगली खबर