tricolour dhokla : साधारण ढोकले को दें ट्विस्ट और बनाएं तीन रंगों वाला स्वादिष्ट ढोकला

Tricolour - dhokla full recipe: साधारण ढोकला तो आप सब ने खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको तीन रंगों वाले मजेदार ढोकले की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Simple way to make tricolour dhokla at home
Simple way to make tricolour dhokla at home 

ढोकला वैसे तो गुजराती नाश्ता है लेकिन पूरे इंडिया में इसे बहुत चाव से खाया जाता है। ढोकला की एक खास बात होती है कि यह बहुत हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। हर बार आपने वही पीले रंग का साधारण सा ढोकला खाया होगा, लेकिन आज हम आपको तीन रंगों वाले ढोकले की पूरी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले आपको एक भगोने में लगभग तीन कटोरी सूजी ले लेनी है अब उसमें डेढ़ कटोरी के लगभग दही डालना है। फिर उसको अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है उसके बाद इसे तकरीबन 30 मिनटों के लिए ढक कर छोड़ देना है। अब इसे तीन रंग देने के लिए तीन अलग-अलग बर्तनों में निकाल लें और एक में पि‍सी हुई गाजर मिलाएं जिससे कि उसका रंग नारंगी हो जाए। एक को आप ऐसे ही छोड़ दें क्योंकि उसका रंग सफेद ही है।

हरा रंग बनाने के लिए इसमें पिसी हुई हरी धनिया मिला लें इन सभी को अच्छी तरह से फेंट लें और आखिर में उसके अंदर एक चुटकी खाने वाला सोडा और स्वादानुसार नमक डाल दें। ऐसा तीनों के साथ आपको करना है उसके बाद इसको एक थाली में रखकर अच्छे से स्टीम में पका लेना है। अब  इसे निकाल कर टुकड़ों में काट लें और इस पर करी पत्ता, राई दाना के छौंक को डालकर नारियल चटनी या हरी चटनी के साथ परोस दें।

अगली खबर