Sarkari Naukri 2022: बिहार में 2506 पदों पर नौकरी का मौका, 27 सितंबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

Bihar DLRS Recruitment 2022: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने कानूनगो, क्लर्क असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर और अमीन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट lrc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

bihar govt job, sarkari naukri 2022, bihar dlrs bharti 2022, bihar dlrs recruitment 2022
बिहार में कानूनगो सहित 2506 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • बिहार में सरकारी नौकरी का मौका
  • कानूनगो और क्लर्क सहित 2506 पदों पर भर्ती
  • 27 सितंबर से कर सकेंगे अप्लाई

Sarkari Naukri 2022, Bihar DLRS Recruitment 2022: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार ने कानूनगो सहित  2506 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बिहार में सरकारी नौकरी के लिए 21 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू की जाएगी।

Bihar DLRS Vacancy 2022:‌ कितने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कुल 2506 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के 96 पद, कानूनगो के 240 पद, अमीन के 1944 पद और क्लर्क के 226 पद शामिल हैं। क्लर्क पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार, अमीन पदों के लिए 31 हजार, कानूनगो पदों के लिए 36 हजार और असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर पदों के लिए 59 हजार रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

Bihar DLRS Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

बिहार में अमीन और कानूनगो पदों के लिए आयु 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर और क्लर्क पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अमीन और कानूनगो पदों के लिए अभ्यर्थी के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। 

UPSSSC Recruitment 2022: यूपी में वन दरोगा के 701 पदों पर निकली भर्ती, 17 अक्टूबर से करें आवेदन, यहां जानें डिटेल्स

Bihar DLRS Bharti 2022: ऐसे होगा चयन

बिहार में यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है। जिसे आवश्यकता पड़ने पर विभाग द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन‌ मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसे 10वीं, 12वीं,‌ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। 

CISF Recruitment 2022: हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 540 पदों पर भर्ती, 12वीं पास cisfrectt.in पर कल से करें आवेदन

Bihar DLRS Online Application: इस तारीख तक करें अप्लाई 

योग्य अभ्यर्थी बिहार सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट lrc.bih.nic.in पर 27 सितंबर से 21 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों पर भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 

अगली खबर