RRB Group D Admit Card 2022: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का शेड्यूल, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RRB Group D Admit Card 2022 Release Date: आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 अगस्त से आयोजित होने वाली है, उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे

RRB Group D Admit Card 2022 likely to be out soon, know tentative dates and how to download
आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड 
मुख्य बातें
  • 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा।
  • परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी कर दिया जाएगा एडमिट कार्ड।
  • बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में नहीं दी जाएगी एंट्री।

RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB ग्रुप डी के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षाएं विभिन्न फेज में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, अभी से अपनी तैयारी तेज कर दें, क्योंकि परीक्षा में अब गिनती के दिन बाकी हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे के 1 लाख 3 हजार 769 रिक्तियों को भरा जाएगा।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? 

उम्मीद जताई जा रही है कि आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले अपलोड किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड लिंक 13 अगस्त 2022 को उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने के समय और डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Read More- कल से शुरू होगी काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया, यहां चेक करें डिटेल्स

How to Download RRB Group D Admit Card 2022

आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जकर RRB Group D Phase-1 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि दर्ज करें
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा
  • नीचे डाउनलोड पर क्लि कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए पासिंग मार्क्स

यहां देखें परीक्षा क्वलीफाई करने के लिए न्यूनतम कटऑफ-

  • यूआर -40%
  • ईडब्ल्यूएस40%
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) -30%
  • एससी -30%
  • एसटी -25%

Read More- इस समय जारी होंगे JEE Main 2022 के परिणाम, चेक करें ताजा अपडेट

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। यहां अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। साथ ही अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य ले जाएं। इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए अपना ओरिजिनल आधार कार्ड भी साथ रखें। प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर अवश्य विजिट करें।

अगली खबर