Sarkari Naukri Result: जानें कब जारी होंगे SSC GD कांस्टेबल, UP Police SI, SSC MTS के रिजल्ट? यहां करें चेक

SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI Result 2021, Sarkari Naukri Result 2022: इन दिनों कई महत्‍वपूर्ण परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी होने वाले हैं। इनमें एसएससी जीडी कांस्‍टेबल व एसएससी एमटीएस आदि परीक्षाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर या फरवरी के पहले सप्‍ताह तक परिणाम घोषित हो सकते हैं।

SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI Result 2021
SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI Result 2021  
मुख्य बातें
  • यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में करीब 13 लाख आवेदक हुए थे शामिल
  • लिखित परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवार अगले चरण के लिए होंगे क्‍वालिफाई
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे परिणाम

SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI Result 2021 Date: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। इन दिनों कई महत्‍वपूर्ण विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं। उम्‍मीदवारों के चयन के लिए प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें एसएससी जीडी कांस्‍टेबल और यूपी पुलिस एसआई भर्ती समेत अन्‍य कई एग्‍जाम का आयोजन किया गया है। इनमें चयनित उम्‍मीदवारों को कुछ अन्‍य प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद चुनिंदा उम्‍मीदवार फाइनल भर्ती के लिए चुने जाएंगे। ऐसे में आवेदकों को SSC GD Constable, UP Police SI, SSC MTS आदि के रिजल्‍ट का इंतजार है। विभिन्‍न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फरवरी से मार्च के बीच इन जरूरी परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी किए जा सकते हैं। अगर आप भी इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं तो आइए जानते हैं कि किन एग्‍जाम्‍स के रिजल्‍ट कब घोषित किए जाएंगे। 

SSC GD Constable Result 2021

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट  जल्‍द किए जाने की उम्‍मीद है। इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी। एसएससी जीडी कांस्‍टेबल परीक्षा 2021 का आयोजन 16 नवंबर से 16 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इसके बाद आयोग ने SSC GD Constable 2021 के लिए प्रोविजनल और फाइनल आंसर की जारी की थी। माना जा रहा है कि जीडी कांस्‍टेबल के परिणाम फरवरी तक जारी किए जा सकते हैं। 

SSC MTS Result 2021

एसएससी की ओर से जारी होने वाले एमटीएस रिजल्‍ट का भी आवेदकों को बेसब्री से इंतजार है। नतीजे जनवरी, 2022 के अंत या फरवरी, 2022 के पहले सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। इसके लिए आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर सूचना जारी की गई थी। SSC MTS 2021-22 परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2022 तक किया गया था। 

UP Police SI Result 2021

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर का रिजल्ट भी अगले महीने तक जारी होने की संभावना है। इस सिलसिले में बोर्ड की ओर से जल्‍द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। यूपी एसआई 2021 परीक्षा का आयोजन  12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में हुआ था। इसमें लगभग 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

अगली खबर