Railway Recruitment 2022: रेलवे में जल्द निकलेगी 1.40 लाख भर्तियां, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णन ने दिया बड़ा अपडेट

Railway Recruitment 2022: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसदीय सत्र के दौरान बताया कि, भारतीय रेलवे ने 2014 से 2022 के बीच 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें रेलवे की अहम भूमिका होगी। 

railway recruitment 2022,railway tc recruitment 2022,indian railway recruitment 2022,railway je recruitment 2022
रेलवे में जल्द निकलेगी बंपर भर्ती 
मुख्य बातें
  • भारतीय रेलवे जल्द करेगी लाखों पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान।
  • रेलवे इस साल 18 लाख नौकरियों की पेशकश कर चुका है।
  • केंद्रीय रेल मंत्री ने इस बात की जानकारी संसदीय सत्र के दौरान दिया।

Railway Recruitment 2022: बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे जल्द ही 1 लाख से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस बात की जानकारी हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में दिया। उन्होंने बताया कि  रेलवे ने 2014 से 2022 के बीच 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें रेलवे की अहम भूमिका होगी। रेलवे जल्द ही 1 लाख 40 हजार लोगों को रोजगार मुहैया करवाएगा। रेलवे इस साल 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है।

Read More - नीट यूजी 2022 आंसर की जल्द, यहां देखें संभावित कटऑफ

हम बातें नहीं काम करने में विश्वास करते हैं

रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां विगत में कई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमीन नहीं मिल सकी है। उन्होंने पिछली घोषणाओं पर तंज करते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं... हम बातें नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं।’’
वैष्णव ने कहा कि राज्य में जमीन मिलते ही परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे ऐसा विभाग है जिसमें सबके प्रयास की जरूरत है और राज्यों की ओर से सहयोग काफी अहम है।

घोषित हो गया यूपी बीएड जेईई परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

तेजी से हो रहा विकास

कोलकाता मेट्रो का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वहां विस्तार की गति काफी धीमी थी, लेकिन अब हर पांच-छह महीने में एक नया खंड चालू हो रहा है। रेल मंत्री ने समर्पित माल ढुलाई गलियारा (डीएफसी) का जिक्र करते हुए कहा कि, अब तक इसमें 1300 किलोमीटर हिस्सा चालू हो गया है जबकि 2014 तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई थी।

अगली खबर